Aakhri Sawal Trailer: संजय दत्त की आखिरी सवाल की नई रिलीज डेट अनाउंस, ट्रेलर डेट भी लॉक

Sanjay Dutt Film Aakhri Sawal Trailer: संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल की नई रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है, साथ ही ट्रेलर रिलीज डेट भी लॉक कर दी गई है।

Update:2026-05-07 20:58 IST

Sanjay Dutt Aakhri Sawal Movie Trailer

Sanjay Dutt Aakhri Sawal Movie Trailer: संजय दत्त अपनी आने वाले फिल्म "आखिरी सवाल" को लेकर लाइमलाइट में बनें हुए हैं, जहां उनकी एक फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी अगली फिल्म "आखिरी सवाल" भी रिलीज होने की लाइन में लगी हुई है, वैसे संजय दत्त की ये फिल्म 8 मई यानी कि कल रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई और अब जाकर मेकर्स ने नई रिलीज डेट का साथ ही ट्रेलर की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

आखिरी सवाल का ट्रेलर कब होगा रिलीज

संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाती, यदि सेंसर बोर्ड द्वारा समय से फिल्म को हरी झंडी दिखा दी जाती, लेकिन फिल्म की कहानी और प्लॉट को देखते हुए सेंसर बोर्ड काफी सावधानी बरत रहा था, जिस वजह से सर्टिफिकेट मिलने में देरी हो गई। हालांकि अब लगता है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ग्रीन सिग्नल दे दिया है, तभी तो मेकर्स ने नई रिलीज डेट जारी कर दी और साथ ही ट्रेलर पर भी अपडेट दे दी।

Full View

बता दें कि, अब तक आखिरी सवाल मूवी का ट्रेलर भी जारी नहीं किया गया था, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेलर को भी सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया था, लेकिन अब ट्रेलर की भी रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने आखिरी सवाल मूवी की नई रिलीज डेट के साथ ही ट्रेलर की भी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया, उन्होंने बताया कि संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल का ट्रेलर 7 मई यानी कि कल रिलीज रिलीज होगा, जबकि फिल्म 15 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

आखिरी सवाल फिल्म स्टार कास्ट

संजय दत्त की आखिरी सवाल एक थ्रिलर फिल्म है, जो आरएसएस (RSS) के 100 वर्षों के इतिहास, बाबरी विध्वंस और महात्मा गांधी की हत्या जैसे ऐतिहासिक मुद्दों को उठाती है। इस फिल्म में बेहतरीन एक्टर्स नजर आने वाले हैं, जैसे - अमित साध, त्रिधा चौधरी, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्र और नमाशी चक्रवर्ती। वहीं इस फिल्म को अभिजीत मोहन वारंग (Abhijeet Mohan Warang) ने निर्देशित किया है, जो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। आखिरी सवाल फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। निखिल नंदा द्वारा ये फिल्म प्रोड्यूस की जा रही है।

Tags:    

Similar News