Ranveer Singh की Dhurandhar 3 कन्फर्म! प्रोड्यूसर के बयान ने बढ़ाया बज
Ranveer Singh Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की धुरंधर की तीसरी फ्रेंचाइजी पर प्रोड्यूसर साहिबा ज्योति देशपांडे ने पक्की मुहर लगा दी है।
Ranveer Singh Dhurandhar 3 (Photo- Social Media)
Ranveer Singh Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया, इस फिल्म ने सिर्फ देश भर में ही कई रिकॉर्ड नहीं बनाए, बल्कि विदेशों में भी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिलहाल, धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद, सिर्फ यही सवाल लोगों के बीच छाया हुआ है कि क्या धुरंधर 3 भी आएगी, क्योंकि कहानी जिस मोड़ पर खत्म हुई है, उसके मुताबिक धुरंधर 3 (Dhurandhar 3) आ सकती है, लेकिन फिर खबरें आईं कि धुरंधर 3 नहीं आएगी, वहीं अब जाकर फिल्म की प्रोड्यूसर साहिबा ज्योति देशपांडे ने खुद धुरंधर 3 पर हिंट दे दिया, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
धुरंधर 3 हुई कन्फर्म
धुरंधर 3 आएगी या नहीं, इसे लेकर दर्शकों के बीच कयास लगाए जा रहें हैं, लेकिन धुरंधर 2 के अंत में ही हिंट दिया गया था कि धुरंधर 3 आ सकती है, लेकिन फिर निर्देशक आदित्य धर ने कहा कि धुरंधर 3 नहीं बनेगी, इन सब चर्चाओं के बीच धुरंधर की प्रोड्यूसर साहिबा ज्योति देशपांडे ने जो नया बयान दिया है, उसने धुरंधर मूवी लवर्स के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है, दरअसल ज्योति देशपांडे ने हाल ही में हिंट दिया है कि धुरंधर 3 बनेगी।
धुरंधर की प्रोड्यूसर साहिबा ज्योति देशपांडे हाल ही में अपने दिए एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा, जिससे दर्शकों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, ज्योति देशपांडे अपनी फिल्म धुरंधर और आदित्य धर के बारे में बात कर रहीं थीं, उन्होंने बताया कि आदित्य धर इस समय छुट्टी पर है, वे अपने बेटे के साथ अपना पूरा समय बिता रहें हैं। उन्होंने बातों ही बातों में कहा कि हमारी धुरंधर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है, उम्मीद है कि हम इस साल के अंत तक दर्शकों को बड़ा सरप्राइज़ देंगे, कुछ बड़ा चल रहा है।
ज्योति देशपांडे की ये बात सुन दर्शक खुशी से उछल पड़े हैं, क्योंकि उनकी बातों से साफ है कि धुरंधर 3 आएगी। बता दें कि धुरंधर पिछले साल दिसंबर महीने में रिलीज हुई थी, वहीं मार्च में धुरंधर 2 आई थी, फिल्म ने सिर्फ देश भर में नहीं, बल्कि दुनिया भर में बवाल मचा दिया था। बता दें कि धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 48 दिनों में वर्ल्डवाइड 1790 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। फिलहाल, अब दर्शकों की नजरें धुरंधर 3 पर टिक गई है।