Salman Khan और Nayanthara की फिल्म SVC63 का टाइटल क्या होगा? आया अपडेट
Salman Khan Nayanthara New Movie SVC63 Title: सलमान खान और नयनथारा की फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, तो वहीं फिल्म के टाइटल पर अपडेट आना शुरू हो गया है
Salman Khan Nayanthara New Movie SVC63 Title The Messenger (Image Credit- Social Media)
Salman Khan Nayanthara Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान अभी तक सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुई है। इस फिल्म का दर्शकों को काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ना रिलीज होने की पीछे की वजह है। फिल्म की कहानी जोकि चीन और भारत के बीच हुए गलवान घाटी के युद्ध पर आधारित है। रक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार फिल्म का टाइटल मातृभूमि कर दिया गया तो वहीं फिल्म में से चीन शब्द को रिप्लेस किया जा रहा है। इन सबके बीच सलमान खान ने अपनी नई फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। सलमान खान की नई फिल्म नयनतारा के साथ है। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, तो वहीं फिल्म के टाइटल पर अपडेट सामने आया है।
सलमान खान और नयनतारा की फिल्म एसवीसी63 का टाइटल (Salman Khan Nayanthara New Movie SVC63 Title)-
सलमान खान और नयनतारा की फिल्म एसवीसी63 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। तो वहीं इस फिल्म की शूटिंग की जब शुरूआत हुई थी। उस समय फिल्म के पूजा मुहुर्त का एक वीडियो शेयर किया गया था। फिल्म का निर्देशन वामशी और दिल राजू द्वारा किया जा रहा है। फिल्म को अभी तक एसवीसी63 के नाम से जाना जा रहा है। तो वहीं फिल्म के मेकर्स ने अभी तक Salman Khan और Nayanthara की फिल्म SVC63 का टाइटल नहीं शेयर किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार, सलमान खान की इस फिल्म का टाइटल द मैसेंजर होने वाला है। सोशल मीडिया पर न्यूज पेपर की एक कॉपी वायरल हो रही है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है। जैसा कि आप देख सकते हैं।
लेकिन जबतक ऑफिशियल अनॉउसंमेंट नहीं कर दी जाती है, कुछ कहा नहीं जा सकता है। तो वहीं फिल्म की पूजा के मुहुर्त का वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर हिंट दिया था। जिसके अनुसार हो सकता है कि फिल्म अगले साल यानि 2027 में ईद के अवसर पर रिलीज हो। लेकिन अभी तक ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है।
सलमान खान और नयनतारा की फिल्म एसवीसी63 की कास्ट (Salman Khan Nayanthara New Movie SVC63 Cast)-
मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में नेगेटिव रोल के लिए मेकर्स फहाद फासिल या अक्षय खन्ना पर विचार कर रहे हैं । पोर्टल के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “स्क्रिप्ट के लिए ऐसे एक्टर की जरूरत है जो सलमान खान का डटकर मुकाबला कर सके। फहाद और अक्षय दोनों की एनर्जी अलग-अलग है। इसीलिए टीम एक्टर फाइनल करने से पहले समय ले रही है। इससे पहले टीम अरविंद स्वामी पर भी विचार कर रही थी। तो वहीं इसके अलावा इस फिल्म का हिस्सा राजपाल यादव और अनिल कपूर भी हैं। फिल्म की अभी पूरी कास्ट को लेकर ऑफिशियल अनॉउंसमेंट होना बाकी है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फिल्म निर्माता फिलहाल मनाली शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर रहे हैं और हैदराबाद शेड्यूल शुरू करने से पहले उन्हें खलनायक को फाइनल करना होगा। एक सूत्र ने खुलासा किया, "हैदराबाद शेड्यूल शुरू होने से पहले खलनायक को फाइनल करना होगा, क्योंकि आमने-सामने के दृश्यों की शूटिंग उसी शेड्यूल में होगी।"