Ahan Shetty Breakup: 11 साल बाद सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने गर्लफ्रेंड तानिया संग खत्म किया रिश्ता

Ahan Shetty Breakup: अहान शेट्टी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ संग ब्रेकअप कर लिया है।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-12-23 12:06 GMT

Ahan Shetty Breakup (Photo- Social Media)

Ahan Shetty Breakup: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां! कहा जा रहा है कि अहान शेट्टी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ संग ब्रेकअप कर लिया है। तानिया श्रॉफ और अहान शेट्टी पिछले 11 सालों से डेट कर रहे थे और अब 11 साल तक रिलेशनशिप मे रहने के बाद उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ रहीं हैं।

अहान शेट्टी ने गर्लफ्रेंड तानिया संग किया ब्रेकअप  

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अक्सर सुर्खियों में बनें रहते हैं, हालांकि वह अपने काम को लेकर नहीं, बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। अहान शेट्टी ने अपनी लव लाइफ को दुनिया से छिपाया नहीं है, ये तो जगजाहिर हो चुका है कि वह मॉडल तानिया श्रॉफ को डेट कर रहें हैं। अहान और तानिया 11 सालों से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अब जो खबर आई है उसे सुन फैंस को झटका लगने वाला है।


जी हां! खबरें हैं कि अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ का ब्रेकअप हो चुका है। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ अक्सर ही एकसाथ स्पॉट किए जाते थे, यही नहीं! सोशल मीडिया पर भी अक्सर ही एक-दूसरे के लिए प्यार जताया करते थे, लेकिन अब सुनने में आया है कि दोनों की राहें जुदा हो गईं हैं।

ब्रेकअप की वजह नहीं आई सामने

अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ ने अपने 11 साल के रिश्ते को क्यों खत्म कर दिया, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अहान और तानिया का ब्रेकअप डेढ़ महीने पहले हुआ है, हालांकि अब तक दोनों ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर कुछ बयान जारी नहीं किया है। वहीं बता दें कि तानिया सिर्फ अहान के करीब ही नहीं थीं, बल्कि अथिया और शेट्टी परिवार के भी काफी क्लोज थीं, उन्हें अक्सर ही शेट्टी परिवार की पार्टियों में स्पॉट किया जाता था। वहीं ब्रेकअप के बाद भी दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहें हैं।

अहान शेट्टी बॉलीवुड डेब्यू

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म "तड़प" से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था, जिसमें तारा सुतारिया लीड रोल में थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Tags:    

Similar News