Christmas 2022: जान्हवी कपूर का बड़ा खुलासा, पब्लिक प्लेस में किया ऐसा काम

Jahnvi Kapoor: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बताया कि क्या उन्होंने कभी पब्लिक प्लेस पर सेक्स किया है। आइये जानते हैं इसपर जाह्नवी ने क्या कहा।

Update: 2022-12-24 08:27 GMT

Jahnvi Kapoor (Image Credit-Social Media)

Jahnvi Kapoor: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुडी कई बातें शेयर की यहाँ तक की उन्होंने ये भी बताया कि क्या उन्होंने कभी पब्लिक प्लेस पर सेक्स क्या है। आइये जानते हैं इसपर जाह्नवी ने क्या कहा और साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि क्रिसमस के मौके पर अगर वो सैंटा हों तो वो किस सेलिब्रिटी को क्या गिफ्ट देंगीं।

जाह्नवी कपूर ने खोले अपनी पर्सनल लाइफ के कई राज़

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने आप से जुड़े कई राज़ खोले, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने पब्लिक प्लेस पर मेक आउट किया है तो जाह्नवी कपूर ने इस पर शरमाते हुए रिएक्ट किया और जवाब दिया। पिछले कुछ सालों में जाह्नवी का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया है। जिसके बाद से ही लोग ये कयास लगाने लगे हैं कि जाह्नवी इस समय किसको डेट कर रहीं हैं वहीँ जाह्नवी ने अपनी जिंदगी से जुडी कई बातों का बेबाकी से जवाब भी दिया।

सैंटा बनकर बाटेंगीं गिफ्ट्स

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने एक सवाल का जवाब दिया है कि क्या उन्होंने सार्वजनिक रूप से सेक्स किया है। दरअसल एक नए इंटरव्यू में जान्हवी ने इस बारे में भी बात की कि क्या वो केवल पैसों के लिए फिल्म करने के लिए राजी हुई हैं। जाह्नवी ने कहा कि उन्होंने पैसे के दम पर कभी फिल्म नहीं चुनी। जान्हवी ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि अगर वो एक दिन के लिए सैंटा बन जाती हैं तो वो मशहूर हस्तियों को क्या उपहार देंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि वो सारा अली खान को 'लेह लद्दाख की ब्रेव जर्नी या केदारनाथ की यात्रा' गिफ्ट में देंगी। उन्होंने कहा कि वो काइली जेनर को 'पेंटो साड़ी' उनके बच्चों के लिए उपहार में देना चाहेंगी। जान्हवी ने कहा कि वो प्रियंका चोपड़ा को 'घर का खाना' गिफ्ट करना चाहती हैं।

इंटरव्यू में जाह्नवी से पब्लिक में मेक आउट करने के बारे में पूछा गया। तब एक्ट्रेस ने शर्माते हुए जवाब दिया, "हां।" इसके बाद पैपराजी से बचने के बारे में बात करते हुए जाह्नवी ने कहा, 'मैं कई बार पैपराजी से बची हूं, कई कारों की डिक्की में छुपी हूं। ' जान्हवी ने ये भी खुलासा किया कि वो अपनी पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल फ्री रहने के लिए भी करतीं हैं।

पिछले कुछ सालों में जाह्नवी का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया है। हाल ही में जाह्नवी और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया दिल्ली में एक इवेंट में साथ पहुंचे। इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू में, जाह्नवी ने अपने बारे में लिखी गयी सबसे बुरी बात के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि," मैंने पढ़ा कि मैं अक्षत राजन को डेट कर रही थी, जो मेरे बचपन के सबसे अच्छे दोस्त हैं और फिर मैंने उनसे ब्रेकअप कर लिया और अब खुशी उन्हें डेट कर रही हैं। बातें मुझे परेशान कर गईं हममें से किसी ने भी उसे कभी डेट नहीं किया। जब हम बच्चे थे तब से वो हमारा सबसे अच्छा दोस्त है। उसी इंटरव्यू में जान्हवी ने दावा किया था कि वो सिंगल हैं।

जान्हवी को हाल ही में सनी कौशल और मनोज पाहवा के साथ एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म मिली में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर ने किया था। ये जान्हवी की उनके निर्माता पिता बोनी कपूर के साथ पहली फिल्म थी। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला।

वो जल्द ही अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी। फिल्म की ऑफिशियल रिलीज की तारीख का अभी भी इंतजार है। इसके अलावा, वरुण धवन के साथ उनकी एक सोशल ड्रामा फिल्म 'बवाल' भी नज़र आएंगीं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Tags:    

Similar News