Bollywood News: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की फेक प्रेगनेंसी की खबर पर दे डाली धमकी, बोले हिम्मत भी मत करना

Malaika Arora Fake Pregnancy: सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की फेक प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद एक्टर अर्जुन कपूर एक पब्लिकेशन पर भड़क गए।

Update: 2022-11-30 13:13 GMT

Malaika Arora Fake Pregnancy (Image Credit-Social Media)

Malaika Arora Fake Pregnancy:सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की फेक प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद एक्टर अर्जुन कपूर एक पब्लिकेशन पर भड़क गए। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने पहले बच्चे को एक्सपेक्ट कर रहीं हैं।

मलाइका अरोड़ा की फेक प्रेगनेंसी पर भड़के अर्जुन कपूर

एक्टर अर्जुन कपूर एक प्रकाशन पर तब भड़क गए जब रिपोर्ट में दावा किया गया कि मलाइका अरोड़ा अभिनेता के साथ अपने पहले बच्चे को एक्सपेक्ट कर रहीं हैं। ये कपल चार साल से भी ज़्यादा समय से रिलेशनशिप में है और साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल रूप से अनॉउंस कर दिया था। साथ ही उनके जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की अफवाह भी अकसर आती रहती थी लेकिन उन्होंने हमेशा इन खबरों को बेबुनियाद ठहराते हुए उसे नकार दिया। वहीँ मलाइका की फेक प्रेगनेंसी की खबर को सुनकर अर्जुन काफी आग बबूला हो उठे। हालाँकि, नेटिज़न्स इसपर अलग-अलग विचार रखते हैं और उनका मानना हैं कि ये उनके नए शो मूविंग इन विद मलाइका के प्रमोशन के लिए हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा की प्रेगनेंसी

मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, जो चार साल से भी ज़्यादा समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं, कथित तौर पर प्रेग्नेंट हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन अपने पहले बच्चे को एक्पेक्ट कर रहे हैं।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मलाइका और अर्जुन इसी साल अक्टूबर में लंदन गए थे जहां उन्होंने अपने करीबी लोगों के बीच अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। हालांकि इस बात का खुलासा भी हो चुका है कि ये रिपोर्ट फेक है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

अर्जुन ने कही ये बात

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अर्जुन कपूर ने एक मीडिया पब्लिकेशन (जिसने ये फेक न्यूज़ दी थी) पर निशाना साधा और लिखा "ये सबसे कम है जो आप कर सकते थे और आपने इसे लापरवाही से असंवेदनशीलता के साथ कचरा न्यूज़ को बेहद अनैतिकता के साथ पेश किया है। हम इन फेक गॉसिप आर्टिकल्स को अनदेखा करते हैं जबकि ये मीडिया में फ़ैल जाते हैं और लोग इन्हे सच मान लेते हैं। ये सही नहीं है। हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खेलने की हिम्मत मत करो।" 

Arjun Kapoor Post (Image Credit-Social Media)

नेटिज़न्स क्या अपनी राय दे रहे हैं

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये खबर आई, नेटिज़न्स ने इसे उनके अपकमिंग शो, मूविंग इन विद मलाइका के लिए एक प्रमोशनल स्टेटर्जी करार दिया। मलाइका का नया रियलिटी शो, मूविंग इन विद मलाइका, एक्ट्रेस का ओटीटी पर डेब्यू होगा। शो में कथित तौर पर अर्जुन कपूर भी होंगे। शो का प्रीमियर 5 दिसंबर को होगा।

Tags:    

Similar News