Bappi Lahiri: अलविदा बप्पी दा! पुत्र ने चिता को दी मुखाग्नि, फूट फूट कर रोई बेटी

Bappi Lahiri Last Rites: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी का आज अंतिम संस्कार किया गया।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2022-02-17 03:02 GMT

बप्पी लहरी (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)  

Bappi Lahiri Last Rites: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) मंगलवार रात इस दुनिया को अलविदा कह गए। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के बाद इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक और सितारा चले जाने के बाद इंडस्ट्री मातम छाया हुआ है। कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद 69 साल की उम्र में बप्पी दा का निधन हो गया। वहीं, आज यानी गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। दरअसल, बप्पी लहरी के बेटे बप्पा लहरी उनके निधन के समय लॉस एंजिल्स में मौजूद थे, ऐसे में पूरा परिवार उनके लौटने का इंतजार कर रहा था। 

Live Updates
2022-02-17 06:52 GMT

अंतिम दर्शन के लिए पहुंची अलका याग्निक और इला अरुण

आज बप्पी दा का विले पार्ले के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होना है। इससे पहले फैंस और फिल्म व संगीत जगत से जुड़ी हस्तियां बप्पी दा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अलका याग्निक और इला अरुण एक साथ श्मशान घाट पर पहुंची हैं। 

2022-02-17 05:36 GMT

श्मशान घाट को फूलों से सजाया गया

बप्पी लहरी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बप्पी दा को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट को फूलों से सजाया गया है। वहीं, फैंस नम आंखों से बप्पी दा को विदाई दे रहे हैं।  


2022-02-17 05:36 GMT

श्मशान घाट को फूलों से सजाया गया

बप्पी लहरी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बप्पी दा को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट को फूलों से सजाया गया है। वहीं, फैंस नम आंखों से बप्पी दा को विदाई दे रहे हैं।  


2022-02-17 05:25 GMT

फूट-फूट कर रोती दिखीं बप्पी दा की बेटी

बप्पी लहरी के निधन से उनका पूरा परिवार टूट गया है। इस बीच सिंगर का शव घर से श्मशान घाट ले जाते वक्त सिंगर की बेटी बिलख बिलख को रोते दिखीं। वह रोते रोते बेसुध होती नजर आईं।

2022-02-17 04:45 GMT

श्मशान घाट ले जाया जा रहा बप्पी दा का पार्थिव शरीर

बप्पी लहरी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम संस्कार के लिओए उनका पार्थिव शरीर घर से श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। 


2022-02-17 03:06 GMT

परिवार से मिलकर भावुक हुए बप्पा 

गुरुवार की सुबह ही बप्पी लहरी के बेटे बप्पा और उनका परिवार बप्पी दा के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि जैसे ही परिवार के सदस्य बप्पा को लेने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे, वह भावुक हो गए।

2022-02-17 03:05 GMT

विले पार्ले श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार

गुरुवार को बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार मुंबई स्थित विले पार्ले श्मशान घाट पर किया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरा कर ली गई हैं। 

2022-02-17 03:03 GMT

बता दें बप्पी दा की मौत ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (obstructive sleep apnea) की वजह से हुई है, इसमें सोते समय सांस रुक जाती है।

Tags:    

Similar News