Bollywood Celebrity Siblings: 4 सेलिब्रिटी भाई-बहन जिनकी राशियां क्या कहती हैं, आइये जानते हैं

Bollywood Celebrity Siblings: आज हम कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटीज भाई बहनों की जोड़ी के बारे में बताएँगे जिनकी राशियां उन्हें अच्छा बांड शेयर करने में मदद करती है।

Update: 2022-08-12 02:04 GMT

Celebrity Siblings (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Bollywood Celebrity Siblings: भाई-बहनों के साथ रहना और बड़े होना एक काफी प्यारा और नोकझोक भरा अनुभव होता है,भाई बहन और बहन-बहन का रिश्ता ऐसा होता है जो न केवल हमारे सबसे करीबी दोस्त हैं, बल्कि वो ऐसे इंसान होते है जिस पर हम सबसे ज़्यादा भरोसा कर सकते हैं और अपनी सभी चिंताओं के बारे में बात कर सकते हैं। हमारे बी-टाउन सेलिब्रिटीज भी कुछ ऐसी ही बॉन्डिंग शेयर करते हैं। लेकिन इस बांड और भी पक्का बनाते हैं हमारे सितारे। हम इस तथ्य को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं कि राशि की अनुकूलता आपको अपने भाई या बहन के साथ एक अच्छा बांड शेयर करने में मदद करती है। आज हम कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटीज भाई बहनों की जोड़ी के बारे में बताएँगे जिनकी राशियां उन्हें अच्छा बांड शेयर करने में मदद करती है।

यहां, हम चार बी-टाउन प्रसिद्ध भाई-बहनों को प्रस्तुत करते हैं जो अपनी राशि के आधार पर एक-दूसरे के पूरक हैं।

1. सैफ अली खान और सोहा अली खान

अभिनय से प्यार के अलावा, पटौदी भाई-बहन सोहा अली खान और सैफ अली खान में बहुत कुछ सिमिलर है। दोनों में बहुत अच्छी समझ है, दोनों ही सामान रूप से चीज़ों को समझते हैं और दोनों का ही सेन्स ऑफ़ हूमर भी कमाल का है, जो दो राशियों, सिंह और तुला के बीच संगतता को पूरी तरह से सही ठहराती है।

2. अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन

श्वेता और अभिषेक बी-टाउन के भाइयों और बहनों के सबसे पसंदीदा भाई बहन की जोड़ियों में से एक हैं। वे भाई-बहन के रूप में एक दूसरे के बेहद करीब होने के साथ-साथ एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। ये दोनों ही मीन राशि हैं और दोनों अपनी राशि के अनुरूप हैं।

3. जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर का बांड काफी ग़हरा है। दोनों मीन और कर्क राशि के हैं। कर्क को रिश्ते पर नियंत्रण करने में मजा आता है और ये उन लोगों के पास होता है जो उनके करीब होते हैं। और ऐसा ही कुछ है अर्जुन और जाह्नवी के साथ भी।

4. करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान

रक्षा बंधन के त्यौहार पर सभी भाई-बहन के रिश्ते का जश्न मानते हैं लेकिन बी टाउन में एक बहनों की जोड़ी ऐसे भी है जो दोनों को काफी करीब लाती है। वो है लोलो और बेबो यानि करिश्मा और करीना कपूर की जोड़ी। ये दोने वाकई में एक-दूसरे के पूरक हैं, ठीक उसी तरह जैसे कि एक कर्क और कन्या एक-दूसरे से खास बांड शेयर करते है और साथ चलते हैं।

Tags:    

Similar News