क्रिसमस के रंग में डूबे बॉलीवुड के स्टार, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

बॉलीवुड बिग बी ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस को काफी अच्छी तरह से सेलिब्रेट किया है। सोशल मीडिया पर इनके परिवार की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या से लेकर जया बच्चन सभी नजर आ रहे हैं।

Update: 2020-12-25 10:03 GMT

मुंबई : आज देश और दुनिया में क्रिसमस का यह त्योहार मनाया जा रहा है। साल 2020 को खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार इस 2020 के क्रिसमस को अपने दोस्तों और परिवार के साथ मानते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें कि तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया पर फैंस को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं। यह बॉलीवुड सेलेब्स क्रिसमस को सेलिब्रेट करते हुए दिख रहे हैं। और इनकी फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड बिग बी ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस को काफी अच्छी तरह से सेलिब्रेट किया है। सोशल मीडिया पर इनके परिवार की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या से लेकर जया बच्चन सभी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फैंस इनके परिवार की इन तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने क्रिसमस 2020 को अपने दोस्तों और अपने परिवार वालों के साथ काफी धूमधाम से मनाया है। इन्होंने अपने घर में डिनर पार्टी रखी। जिसमें सबने काफी मस्ती की। इस पार्टी में सोहा अली खान भी मौजूद हुई। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को फैंस बेहद प्यार दे रहे हैं। इस क्रिसमस पार्टी में करीना ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

वरुण धवन ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने कियारा अडवाणी के साथ एक वीडियो शेयर किया। जिसमें यह दोनों काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों यह दोनों 'जुग जुग जियो' फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इस 2020 क्रिसमस को साथ मना रहे हैं।

ये भी देखें: रजनी की बिगड़ी तबीयत: पूरे देश भर के फैंस हुए दु:खी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

कंगना ने मनाया परिवार के साथ क्रिसमस

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 2020 के इस क्रिसमस को अपने परिवार के साथ काफी धूमधाम से मनाया है। परिवार के साथ इनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस दौरान कंगना की बहन रंगोली ने सके लिए गाजर का हलवा बनाया है।

ये भी देखें: जिसने रोते हुए लोगों को भी हंसाया, जानिए चार्ली चैपलिन की रोचक बातें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News