Ajay Devgn Daughter: कौन है न्यासा देवगन का बॉयफ्रेंड? इस शख्स को डेट कर रहीं हैं काजोल की बेटी?

Ajay Devgn Daughter: स्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं न्यासा का बॉयफ्रेंड कौन है और वह किसे डेट कर रही हैं।

Update: 2023-04-30 15:18 GMT
Nysa Devgan (Image credit: Instagram)

Ajay Devgn Daughter: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। न्यासा ने भले बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन उनकी हॉटनेस और अदाओं पर लाखों लोग फिदा है। सोशल मीडिया पर आए दिन न्यासा की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर न्यासा की कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुई थी, जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती दिख रही थीं।

दोस्तों संग पार्टी करती दिखीं न्यासा

दरअसल, कुछ समय पहले ही ओरहान अवात्रामणि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। व्हाइट आउटफिट में जहां न्यासा बेहद खूबसूरत लग रही थीं, तो वहीं ओरहान भी ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। सोशल मीडिया पर न्यासा की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

अक्सर पार्टियों में नजर आती हैं न्यासा देवगन

हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब न्यासा किसी पार्टी में स्पॉट हुई हों, इससे पहले भी उन्हें कई बार पार्टियां करते हुए देखा गया है। यही नहीं कई बार तो न्यासा को नशे में भी देखा गया है, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। अभी कुछ दिनों पहले न्यासा का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं। उनके चेहरे से साफ लग रहा था कि वह नशे में हैं।

कौन है न्यासा देवगन का बॉयफ्रेंड?

पार्टी हो या फिर कोई ट्रिप न्यासा देवगन को अक्सर फोटोज और वीडियोज में ओरहान अवात्रामणि के साथ देखा जाता है। हालांकि, ओरहान हर स्टार किड्स के साथ नजर आते हैं। फिर चाहे वो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हो या फिर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर लेकिन सुहाना और ओरहान को ज्यादातर साथ में देखा जाता है, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होते हैं, जिन्हें देख नेटिजंस यह दावा करते हैं कि न्यासा और ओरहान एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

क्या ओरहान को डेट कर रही हैं न्यासा देवगन?

जहां फैंस यह दावा करते हैं कि न्यासा-ओरहान को डेट कर रही हैं, तो वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार न्यासा लंदन बेस्ड बिजनेसमैन वेदांत महाजन के साथ एक कथित रिश्ते में हैं, जिनके साथ उन्हें अक्सर चिल करते हुए देखा जाता है। कई मौको पर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। अब न्यासा सिंगल हैं या फिर वह ओरहान या वेदांत में से किसको डेट कर रही हैं यह तो वही बता सकती हैं। फिलहाल, न्यासा की तरह से अब तक अपने रिलेशनशिप की खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Tags:    

Similar News