Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने किया कुछ ऐसा कारनामा, हर तरफ हो रही वाहवाही, जानिए क्या है खास बात

Deepika Padukone: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है|

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-12-04 11:34 GMT

Deepika Padukone: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं, सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि नेटीजेंस भी दीपिका पादुकोण के लिए बेहद खुश हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिरकार पूरी बात क्या है।

दीपिका पादुकोण ने देश को किया गर्वित

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को उनके कमाल के फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री अपने हर लुक में कहर ढाती हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण की सोशल मीडिया पर कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसमें वह नेवी ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहने दिख रहीं हैं। दीपिका की ये तस्वीरें किसी ऐसे वैसे इवेंट की नहीं हैं, बल्कि वह एक ऐसे इवेंट में शामिल हुईं थीं, जो ऑस्कर के बाद सबसे बड़ा माना जाता है। जी हां! दीपिका पादुकोण की ये तस्वीरें लॉस एंजिल्स में हुए Academy Museum Gala इवेंट की हैं। दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट का हिस्सा बन भारत देश का नाम रोशन कर दिया। अब आप सोच रहें होंगे वो कैसे? तो हम बता दें कि दीपिका पादुकोण पहली ऐसी भारतीय एक्ट्रेस हैं जिन्हें Academy Museum Gala इवेंट के लिए इनवाइट किया गया।


Academy Museum Gala इवेंट में दीपिका पादुकोण ने बिखेरा जलवा

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट में खूब बिजलियां गिराई, इस इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं, जहां दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर अपनी दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। इस इवेंट में दीपिका पादुकोण के अलावा सेलेना गोमेज और लीपा जैसे हॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे।




दीपिका पादुकोण वर्कफ्रंट

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आने वाले समय में कई धमाकेदार फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्म "फाइटर" की जोरों शोरों से चर्चा हो रही है, इस फिल्म में ऋतिक रोशन और अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण फिल्म "प्रोजेक्ट K" में भी नजर आएंगी, जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन जैसे महान कलाकार हैं। वहीं "सिंघम अगेन" भी उनकी लिस्ट में है, जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News