Dhoom 4 Update: धूम 4 में रणबीर कपूर के साथ दोबारा इश्क लड़ायेंगी ये एक्ट्रेस

Dhoom 4 Cast Update: धूम 4 की कास्ट पर आया अपडेट रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-15 08:43 IST

Dhoom 4 Movie Update  

Dhoom 4 Movie Update: यशराज फिल्म्स की फ्रेंचाइजी धूम की अबतक तीन किस्ते आ चुकी हैं। तीनों किस्तों को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। और हर एक किस्त में अलग-अलग एक्टर और एक्ट्रेस को लीड रोल के लिए साइन किया गया है। तो वहीं अब जाकर यशराज फिल्म्स धूम 4 लेकर आ रहे हैं। जिसमें मुख्य किरदार में रणवीर कपूर नजर आने वाले हैं। अब जाकर इस फिल्म में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अपोजिट कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएंगी। इसको लेकर जानकारी शेयर की गई है। चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़े ताजा अपडेट के बारे में 

धूम 4 कास्ट अपडेट (Dhoom 4 Cast Update)-

धूम जोकि 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में जॉन अब्राहम और ईशा देओल मुख्य भूमिका में थे। तो वहीं उसके बाद धूम 2 इसके बाद 2006 में रिलीज हुई थी। जिसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद धूम 3 रिलीज हुई थी। जिसमें मुख्य भूमिका में आमिर खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। अब जाकर धूम 4 (Doom 4 Movie) आ रही है। जिसमें रणवीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। तो वहीं अब खबरें आ रही हैं कि धूम में अब रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अपोजिट श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) नजर आएंगी। तो वहीं इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। 

धूम 4 कब रिलीज होगी (Dhoom 4 Release Date)-

यशराज फिल्म्स द्वारा धूम फ्रेंचाइजी को रीबूट किया जा रहा है। और पहला ड्राफ्ट आदित्य चोपड़ा और विजय कृष्ण आचार्य द्वारा लॉक किया गया है। निर्माताओं ने फ्रेंचाइजी को रीबूट किया है और मुख्य भूमिका निभाने के लिए रणवीर कपूर को चुना है। तो वहीं खबरें ये भी आ रही हैं कि धूम 4 (Dhoom 4 Movie) से एक नई फ्रेंचाइजी की शुरूआत होगी। तो वहीं रणवीर कपूर की फिल्म Dhoom 4 अगले साल के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। तो वहीं फिल्म 2025 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

Tags:    

Similar News