Dil Dhadakne Do 2 Release Date: फिर तेज होंगी धड़कनें! जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Dil Dhadakne Do 2 Release Date: बॉलीवुड की मोस्ट फेमस डायरेक्टर जोया अख्तर की मोस्ट फेमस फिल्म 'दिल धड़कने दो' का भी सीक्वल अब रिलीज होने को तैयार है।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-05-01 06:30 GMT

Dil Dhadakne Do 2 Release Date (Image Credit: Social Media)

Dil Dhadakne Do 2 Release Date: बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों के सीक्वल पर काफी ज्यादा फोकस किया जा रहा है। साल 2024 में भी बहुत-सी फिल्मों के सीक्वल रिलीज होने वाले हैं। इस बीच जोया अख्तर की मोस्ट फेमस फिल्म 'दिल धड़कने दो' का भी सीक्वल अब रिलीज होने को तैयार है। हाल ही में, इस फिल्म के सीक्वल को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसकेअनुसार जोया अख्तर ने इस फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। तो आइए जानते हैं Dil Dhadakne Do 2 Kab Release Hogi?

'दिल धड़कने दो 2' पर शुरू हुआ काम (Zoya Akhtar Movie Dil Dhadakne Do 2)

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर जोया अख्तर फिल्म 'दिल धड़कने दो' के सीक्वल पर काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार फिल्म में भरपूर इमोशन और ड्रामा देखने को मिलने वाला है। ऐसे में जोया अख्तर फिल्म के किरादरों को भी कहानी के मुताबिक कास्ट करना चाहती हैं। 'दिल धड़कने दो' के पहले भाग को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म की कहानी और उनके किरदारों को खूब सराहा गया था। ऐसे में जोया अख्तर इसके दूसरे भाग को पहले से भी ज्यादा शानदार और जानदार बनाना चाहती हैं।


ब्लॉकबस्टर रहा था फिल्म का पहला पार्ट (Ranveer Singh Priyanka Chopra Movie Dil Dhadakne Do)

फिल्म के पहले पार्ट पर अगर बात करें, तो इस फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट थी। फिल्म में अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भाई-बहन की भूमिका में थे। बता दें कि पहले इस फिल्म में जोया अख्तर करीना कपूर और रणबीर कपूर को भाई-बहन की जोड़ी के रूप में कास्ट करना चाहती थीं। वहीं, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 144 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।


कब रिलीज होगी 'दिल धड़कने दो 2'? (Zoya Akhtar Movie Dil Dhadakne Do 2 Release Date)

बता दें कि 'दिल धड़कने दो 2' के लिए जोया अख्तर ने आमिर खान से बात की है। इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, फिल्म की अन्य कास्ट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा भी नहीं किया गया है। फिलहाल, फिल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है। कास्टिंग पूरी होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। इसके बाद मेकर्स फिल्म को अनाउंस कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News