MS Dhoni Video: ऋषभ पंत के यहाँ शादी में एमएस धोनी ने गाया रोमांटिक गाना वीडियो वायरल देखें
MS Dhoni Virla Video: भारतीय टीम के प्रसिद्ध क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी ने ऋषभ पंत के यहाँ शादी में लगाया चार चाँद गाया गाना देखें वीडियो;
MS Dhoni Video Viral To Sing A Song (Image Credit-Social Media)
MS Dhoni Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। जिसके पीछे की वजह IPL 2025 नहीं है बल्कि Rishabh Pant की बहन की शादी का फंक्शन है। जिसका हिस्सा क्रिकेट जगत के खिलाड़ी बने हैं। तो वहीं कैप्टन कूल भी ऋषभ पंत की बहन की शादी का हिस्सा बने हैं। MS Dhoni के साथ उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी भी नजर आई हैं। इन सबके बीच ऋषभ पंत की बहन की शादी समारोह से कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहै हैं। उसी में से एक वीडियो है MS Dhoni का जिसमें वो सिंगर द्वारा गाए गए गाने को गाते हुए फुल मस्ती मूड में नजर आ रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषभ पंत की बहन की शादी में गाया गाना (MS Dhoni Sings Song Rishabh Pant Sister Wedding Video)-
ऋषभ पंत की बहन की शादी का आयोजन देहरादून में किया गया है। जहाँ पर क्रिकेट जगत के दिग्गज सितारें सम्मलित हुए हैं। सोशल मीडिया पर जहाँ सुरेश रैना और धोनी का दमादम मस्त कलेंडर गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। तो वहीं दूसरी तरफ कल संगीत समारोह के दौरान MS Dhoni, Rishabh Pant, Ben Stokes और धोनी की वाइफ Sakshi Singh Dhoni का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
इस वायरल हो रहे वीडियो में सिंगर द्वारा रणवीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म अजब-प्रेम की गजब कहानी का गाना 'तू जाने ना' गाया जा रहा है। तो वहीं इस गाने को MS Dhoni और वहाँ मौजूद सभी लोगों द्वारा गाया जा रहा है। MS Dhoni का ये वीडियो IPL 2025 से पहले काफी ज्यादा सुर्खियाँ बटोंर रहा है। एमएस धोनी को पसंद करने वालों के लिए उनके फेवरेट क्रिकेटर द्वारा गाया गया ये गाना काफी पंसद किया जा रहा है।
ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत का विवाह बिजनेस मैन अंकित चौधरी के साथ हो रहा है। जिसके वीडियो और फोटोज इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं।