कवच ला रहा है दिव्यांका-विवेक को और भी करीब,नहीं करती एक एपिसोड भी मिस

Update:2016-06-15 12:54 IST
कवच ला रहा है दिव्यांका-विवेक को और भी करीब,नहीं करती एक एपिसोड भी मिस
  • whatsapp icon

मुंबई: टेलीवुड की दुनिया में ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी और उनके वुड बी हस्बैंड विवेक दहिया की पांचों उंगलियां आजकल घी में हैं छोटे पर्दे के पॉपुलर चेहरों में गिनी जानी वाली यह जोड़ी जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली है और साथ ही इनकी प्रोफेशनल लाइफ भी अच्छे लेवल पर है। बताया जा रहा कि एक तरफ जहां दिव्यांका इशिता के रोल से दिलों पर राज कर ही रही हैं, वहीं विवेक को भी एकता कपूर के नए टीवी शो कवच में लीड रोल मिल गया है।

दिव्यांका देख रहीं हैं कवच का हर एपिसोड

-11 जून को ऑनएयर हुए कवच शो को लोग भी बहुत पसंद कर रहें हैं।

-इस शो में विवेक को पाने के लिए एक्ट्रेसेस मोना सिंह और महक चहल सुपरनैचुरल कैट फाइट करती दिखाई दे रही है।

-देखा जाए तो वो दोनों लड़ती रहीं और इस लड़ाई का पूरा फायदा दिव्यांका ने उठा लिया है।

-बता दें कि दिव्यांका इस शो को पूरी तरह फॉलो कर रहीं हैं और उन्हें इस शो में अपने होने वाले पति विवेक को देखना बहुत अच्छा लग रहा है।

-अपनी इस ख़ुशी को दिव्यांका ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है।

Tags:    

Similar News