Do Aur Do Pyaar Review: विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार पति-पत्नी और वो की कहानी

Do Aur Do Pyaar Review In Hindi: विद्या बालन, प्रतीक गाँधी की फिल्म दो और दो प्यार जोकि साल 2017 में आई विदेशी फिल्म द लवर्स की कहानी पर आधारित है।

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-04-18 11:45 GMT

Do Aur Do Pyaar Review 

Do Aur Do Pyaar Review: विद्या बालन (Vidya Balan) के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है। क्योकि लंबे समय के बाद वो Vidya Balan को किसी ऐसी फिल्म में देख पाएंगे, जोकि रोमांस से भरपूर होगी। इस बार प्रतीक गांधी व इलियाना डिक्रूज के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आ रही है। फिल्म का नाम दो और दो प्यार, इस आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक काफी पहले ही जारी कर दिया गया था। तो वहीं ये फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इस फिल्म की रिलीज डेट बदलकर 19 अप्रैल 2024 कर दी गई है। ये एक रोमांटिक फिल्म है। जिसमें काफी लंबे समय बाद विद्या बालन रोमांस करती हुई नजर आएंगी। चलिए जानते हैं, कि विद्या बालन व प्रतीक गाँधी की फिल्म दो और दो प्यार (Do Aur Do Pyaar Review) कैसी है। 

दो और दो प्यार रिव्यू (Do Aur Do Pyaar Review In Hindi)-

दो और दो प्यार (Do Aur Do Pyaar) एक रोमांटिक मूवी है। जिसमें विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज व सेंथिल राममूर्ति मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म में विद्या बालन ने काव्या का किरदार निभाया है। प्रतीक गांधी काफी मासूम और चंचल किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वे एनी के किरदार में हैं। तो वहीं, फिल्म में सेंथिल राममूर्ति काफी समझदार नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह विक्रम की भूमिका में दिखेंगे। इलियाना डिक्रूज फिल्म में नोरा के किरदार में हैं। ये फिल्म पति-पत्नी और वो की कहानी पर आधारित (Do Aur Do Pyaar Review) है। 

काव्या (विद्या बालन) और अनिरुद्ध (प्रतीक गांधी) के झगड़े से होती है। दोनों पति-पत्नी हैं और उनका रिश्ता ठीक नहीं है। विद्या का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विक्रम (सेंधिल राममूर्ति) से चल रहा है और अनिरुद्ध भी रोजी (इलियाना डिक्रूज) के प्यार में है। दोनों अपने-अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। मगर एक रात सब बदल जाता है।

काव्या व अनिरूद्ध  दोनों पति-पत्नी हैं और इनका रिश्ता आपस में ठीक नहीं है। विद्या बालन यानि काव्या का फिल्म में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विक्रम (सेंथिल राममूर्ति) के साथ होता है। और अनिरूद्ध भी रोजी (इलियाना डिक्रूज) के प्यार में है। दोनों अपने-अपने पार्टनर को धोखा देते है। मगर एक रात सब बदल जाता है। 

काव्या व अनिरूद्ध को एक-दूसरे से प्यार हो जाता हैं। दोनों विक्रम व रोजी से छुपकर एक-दूसरे से अफेयर चला रहे होते हैं। विद्या भी ब्वॉयफ्रेंड व पति के साथ अपने रिलेशनशिप को जारी रखती है। रोजी यानि इलियाना व विक्रम, विद्या व प्रतीक को शादी तोड़ने के लिए दबाव डालती हैं। 

दोनो पार्टनर के बीच विद्या बालन (Vidya Balan) कन्फ्यूज हो जाती है और उनका ये रिलेशनशिप उलझ जाता है। विद्या व प्रतीक (Pratik Gandhi) अपने ब्वॉयफ्रेंड व गर्लफ्रेंड को चुनते है या फिर अपने शादी को एक मौका देते है। ये देखने के लिए आपको सिनेमाघरों की तरफ रूख करना होगा।

फिल्म Do Aur Do Pyaar की स्पेशल स्क्रिनिंग की गई थी। जिसमें सितारों का मेला लगा था। फिल्म को देखने के बाद हर किसी ने विद्या बालन समेत अन्य किरदारो के एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। अब देखने लायक होगा कि फिल्म (Do Aur Do Pyaar Review) दर्शकों को कितनी पसंद आती है। 

दो और दो प्यार स्टोरी (Do Aur Do Pyaar Story)-

बता दे कि फिल्म (Do Aur Do Pyaar) दो और दो प्यार साल 2017 में आई विदेशी फिल्म द लवर्स की कहानी पर आधारित है। जोकि एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है।

दो और दो प्यार कॉस्ट (Do Aur Do Pyaar Cast)-

दो और दो प्यार फिल्म (Do Aur Do Pyaar) की बात करे तो विद्या बालन की जोड़ी सेंधिल के साथ तो वहीं इलियाना एक्टर प्रतीक गांधी संग इश्क फरमाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी पति-पत्नी और वो के रिश्ते के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। 

Tags:    

Similar News