Dukaan Collection: जिस फिल्म को बनाने में लगे दो साल जानिए बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा हाल

Dukaan Box Office Collection Day 1: सेरोगेसी पर आधारित इस फिल्म को बनाने में लगे दो साल, चलिए जानते है बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन दर्शकों को कितनी आई पसंद

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-04-05 14:40 GMT

Dukaan Box Office Collection Day 1 

Dukaan Movie Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ-गरिमा की अरसे से बन रही फिल्म दुकान आखिरकार 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बीते दशक से ये दोनो इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे है। इस दौरान ना केवल किराए की कोख को लेकर देश में नए कानून बनाए गए बल्कि इस कानून के चलते महाराष्ट्र व गुजरात में सरोगेसी की दुकानों के शटर भी बंद करने पड़े। इस फिल्म को बनाने में दो साल लग गए क्योकि इन दो सालों में सरोगेसी कानून में कई बदलाव किए गए है। लेकिन इस फिल्म की कहानी एकदम सरल है जिसमें दिखाया गया है कि यदि किसी दंपत्ति के परिवार को आगे बढ़ाने के लिए किसी महिला को अपनी कोख किराए पर देनी पड़ी। यदि उस बीच उस महिला को उस बच्चे से प्यार हो जाए तो क्या होगा। चलिए जानते है फिल्म दुकान ने पहले दिन कितना कलेक्शन(Dukaan Collection Day 1) किया

दुकान मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Dukaan Box Office Collection Day 1)-

फिल्म दुकान काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई थी। अब फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो अपनी कोख को किराए पर देती है यानि वो सरोगेसी मदर बनने को तैयार हो जाती है। लेकिन जब उसको पता चलता है कि उसे उस बच्चे को दूध पिलाने को नहीं मिलेगा। जिसके बाद वह वहाँ से भाग जाती है और उस बच्चे को कही और जाकर जन्म देती है। जिसके बाद फिल्म में असली माँ-बाप को लेकर कानूनी पेच दिखाया गया है। 

ये तो हुई फिल्म की कहानी की बात अब हम बात करने जा रहे है फिल्म दुकान के कलेक्शन के बारे में की फिल्म दुकान बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन यानि शुक्रवार को कितना कलेक्शन कर पाई है। यदि हम फिल्म दुकान के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dukaan First Day Box Office Collection)  की बात करे तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 30 लाख  (Dukaan Moive Box Office Collection Day 1) तक का कलेक्शन कर चुकी है। आगे इसके आकड़ों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। 

Tags:    

Similar News