Dwarakish Net Worth: अभिनेता द्वारकिश अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं, जानिए

Dwarakish Net Worth: कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता बंगल शामा राव द्वारकानाथ का 81 साल में देहांत हो गया है, जानिए वो अपने पीछे अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए.;

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2024-04-16 15:22 IST

Kannada Actor Dwarakish Net Worth

Dwarakish Net Worth: दिग्गज कन्नड़ फिल्म एक्टर बंगल शामा राव द्वारकानाथ जिनको द्वारकिश के नाम से जाना जाता था। उनका आज 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से अभिनेता Dwarakish की मृत्यु हो गई है। जिसके बाद से कन्नड़ फिल्म इंड्रस्टी में शोक की लहर दौड़ उठी है। हर कोई इस दिग्गज अभिनेता की मृत्यु पर शोक व्यक्त कर रहा है। Dwarakish ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 100 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया व करीब 50 से भी अधिक फिल्मों का निर्माण व निर्देशन किया। अपने कॉमिक टाइमिंग की वजह से Dwarakish घर-घर में पहचाने जाते थे। इनकी मृत्यु (Dwarakish Death) के बाद से इनके फैंस व चाहने वाले काफी दुखी है। चलिए जानते है द्वारकिश अपने परिवार के लिए अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए है। 

कन्नड़ एक्टर द्वारकिश नेटवर्थ (Dwarakish Net Worth In Hindi)-

मैसूर जिले के हुनसूर में जन्में द्वारकिश (Dwarakish)फिल्मों में हास्य कलाकार की भूमिका निभाते थे। आदु आता आदु गाने से गायक किशोर कुमार को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से परिचय कराने का श्रेय इन्हें ही दिया जाता है। 1996 में थुंगा पिक्चर्स के बैनर तले ममथेया बंधन का सह-निर्माण करके इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले द्वारकिश ने मैकेनिकल इंजीनिरिंग में डिप्लोमा हासिल किया था। इनको फिल्म मेयर मुथन्न से एक निर्माता के रूप में बड़ी सफलता मिली थी। इस फिल्म में कन्नड़ मैटिनी आइडल डॉ राजकुमार व भारती मुख्य भूमिका में नजर आए थे। द्वारकिश कन्नड़ फिल्म जगत के मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। लेकिन इनके पास कुल कितनी संपत्ति है। इसके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं प्राप्त है। 

कन्नड़ एक्टर द्वारकिश की पत्नी कौन है (Dwarakish Wife)-

कन्नड़ एक्टर द्वारकीश (Dwarakish Wife) ने दो शादियां की थी। अंबुजा द्वारकीश (Ambuja Dwarakish) की दो पत्नियों में से एक थी। उन्होंने अंबुजा से अनुमति लेकर दूसरी बार विवाह किया था। उनकी पत्नी अंबुजा (Dwarakish Wife Ambuja) की मृत्यु बीमारी के चलते 80 वर्ष की उम्र में ही हो गई थी। तो वहीं दूसरी पत्नी का नाम Shailaja है। 

Tags:    

Similar News