Bhojpuri Bold Gana: दीदिया के देवरा का भोजपुरी वर्जन, लिरिक्स सुन आ जाएगी शर्म

Didiya ke Devara Bhojpuri Video Gana: दीदिया के देवरा गाने का भोजपुरी वर्जन भी आ चुका है और भोजपुरी वर्जन तो और अधिक फाड़ू है।;

Update:2025-03-18 20:58 IST

Didiya ke Devara Bhojpuri Video Gana

Bhojpuri Hot Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री खासतौर पर अपनी अश्लीलता के लिए जानी जाती है, कुछ गाने भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे बनाएं गए हैं, जिसे सुन दर्शक शर्म से लाल हो जाते हैं, लिरिक्स तो ऐसे होते हैं कि आप उसे घरवालों के सामने सुन भी नहीं सकते। इन दिनों हनी सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जी हां! गाने की जमकर चर्चा हो रही है, जिसका नाम दीदिया के देवरा है। हनी सिंह के दीदिया के देवरा गाने को लेकर कंट्रोवर्सी भी हो रही है, वहीं अब इस गाने का भोजपुरी वर्जन भी आ चुका है और भोजपुरी वर्जन तो और अधिक फाड़ू है।

दीदिया के देवरा का भोजपुरी वर्जन (Didiya ke Devara Bhojpuri Video Gana)

भोजपुरी इंडस्ट्री में हर तरह के गाने बनाए जाते हैं, यही वजह है कि आज के समय में भोजपुरी गाना खूब ट्रेंड भी करता है, जी हां! किसी भी फंक्शन या इवेंट में चार चांद तो भोजपुरी गाने ही लगाते हैं, लिरिक्स भले ही अश्लीलता से भरपूर हो, लेकिन बीट इतनी धांसू होती है कि दर्शक गाना सुन ही नाचने लग जाते हैं। वहीं अब दीदिया के देवरा का भोजपुरी वर्जन भी आ चुका है, जो हिंदी वर्जन की तरह ही धमाल मचाए हुए है।


दीदिया के देवरा के भोजपुरी वर्जन गाने की बात करें तो यह महज दो हफ्ते पहले रिलीज हुआ है और अब तक इस गाने को 4.7 मिलियन व्यूज मिल चुका है और अभी भी व्यूज तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। दीदिया के देवरा भोजपुरी वीडियो गाना बहुत ही धमाकेदार है, दर्शकों के बीच यह गाना छा चुका है। बताते चलें कि इस गाने की लिरिक्स यादव लल्लू ने लिखें हैं, म्यूजिक श्याम सुंदर के हैं। वहीं इस धमाकेदार म्यूजिक वीडियो को श्याम सुंदर और मुस्कान पर फिल्माया गया है। गाने को धांसू आवाज दी है शिल्पी राज ने। शिल्पी राज ने ही अपनी धमाकेदार आवाज से गाने को सुपरहिट बना दिया है। दर्शक हिंदी वर्जन की तरह ही भोजपुरी वर्जन को खूब प्यार दे रहें हैं।

Full View
Tags:    

Similar News