Bigg Boss 20: मिस्टर फैजू के नाम पर लगी पक्की मुहर? बनेंगे बिग बॉस 20 का हिस्सा
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 अगले महीने से कलर्स टीवी पर दस्तक देने जा रहा है, वहीं अब पहले खिलाड़ी के नाम पर पक्की मुहर भी लग चुकी है, आइए जानते हैं वो कौन हैं।
Bigg Boss 20 Confirm Contestant
Bigg Boss 20 Confirm Contestant: बिग बॉस 20 सितंबर महीने से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है, जब से बिग बॉस 20 का ऑफिशियल ऐलान किया गया, तभी से बिग बॉस लवर्स के बीच एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गई है, सोशल मीडिया पर यूजर्स बिग बॉस 20 को लेकर मजेदार मीम भी बना रहें हैं कि रियलिटी शो का बाप आ रहा है। इसी के साथ ही कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर भी कयासबाजी लग रही है, वहीं अब पहला नाम कंफर्म हो गया है, जो मिस्टर फैजू का है। मिस्टर फैजू का नाम बिग बॉस 20 के लिए कंफर्म बताया जा रहा है।
बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगे मिस्टर फैजू
सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन यानी कि "बिग बॉस 20" के साथ बहुत ही जल्द दस्तक देने वाला है। बिग बॉस 20 के लिए पहले कंफर्म खिलाड़ी का नाम सामने आ गया है, जो मिस्टर फैजू हैं, जी हां! मिस्टर फैजू का नाम बिग बॉस 20 के लिए कंफर्म बताया जा रहा है, हालांकि अब तक मेकर्स या फिर मिस्टर फैजू की तरफ से कन्फर्म नहीं किया गया है, लेकिन सोर्सेज की मानें तो मिस्टर फैजू बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगे।
इन सेलेब्स को किया गया अप्रोच
बिग बॉस 20 के लिए मेकर्स द्वारा कई जाने माने चेहरों को अप्रोच किया गया है, जेनिफर विंगेट, रजत बेदी, करण पटेल, निया शर्मा, जन्नत जुबेर, सुनील पाल, नीति टेलर, अर्जुन बिजलानी, अंजली अरोड़ा, माही विज, सेंटी शर्मा, पर्ल वी पुरी, रिया चक्रवर्ती, गीता बसरा, एलनाज नौरोजी, शोविक चक्रवर्ती, प्रणाली राठौड़, युक्ति कपूर और कीर्ति मेहरा (एल्विश यादव Ex गर्लफ्रेंड), अरबाज पटेल, रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर और भागीरथ भट्ट। बात तो यह भी सामने आ रही है कि कपल भी शो में एंट्री करेंगे, जिसके लिए टीवी जगत के कुछ पॉपुलर कपल को भी अप्रोच किया गया है, जिस तरह की खबरें बिग बॉस 20 को लेकर आ रहीं हैं, दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है।
कब से ऑन एयर होगा बिग बॉस 20
बिग बॉस 20 के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं, जिसने दर्शकों के बीच चर्चा छेड़ दी है। बता दें कि बिग बॉस 20 का ग्रैंड आगाज 6 सितंबर से होगा। पिछले सीजन की तरह ही बिग बॉस 20 भी सबसे पहले जियो हॉट स्टार पर रात 9 बजे और फिर कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे, हर सोमवार से रविवार आएगा।