Jay Prakash Chouksey Dies: मशहूर फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का 83 वर्ष की आयु में निधन, बीते सप्ताह ही लिखा था आखिरी लेख

Jay Prakash Chouksey Dies: जयप्रकाश चौकसे लंबी बीमारी के बावजूद लगातार अपने लेखन और फिल्मों की समीक्षा के कार्यों से जुड़े रहे। इस दौरान वो 'परदे के पीछे' नाम से कॉलम लिखते रहे। बीते सप्ताह ही जय प्रकाश ने इस कॉलम का आखिरी लेख लिखा था।

Written By :  Rajat Verma
Published By :  aman
Update: 2022-03-02 06:37 GMT

jay prakash chouksey dies

Jay Prakash Chouksey Dies : मशहूर फिल्म समीक्षक और प्रख्यात कॉलम 'परदे के पीछे' के लेखक जय प्रकाश चौकसे (jay prakash chouksey) का बुधवार 2 मार्च की सुबह इंदौर (Indore) में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो 83 वर्ष के थे। जय प्रकाश चौकसे के निधन से उनके चाहने वालों को गहरा आघात पहुंचा है। उनके प्रशंसक अपने प्रिय फिल्म समीक्षक की आत्मा की शांति के लिए दुआएं कर रहे हैं।

बीते सप्ताह ही लिखा था कॉलम का आखिरी लेख

जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश चौकसे लंबी बीमारी के बावजूद लगातार अपने लेखन और फिल्मों की समीक्षा के कार्यों से जुड़े रहे। इस दौरान वो 'परदे के पीछे' नाम से कॉलम लिखते रहे। बीते सप्ताह ही जय प्रकाश ने इस कॉलम का आखिरी लेख लिखा था। इस लेख के कुछ शब्द इस प्रकार हैं। 'प्रिय पाठकों...यह विदा है, अलविदा नहीं, कभी विचार की बिजली कौंधी तो फिर रूबरू हो सकता हूं, लेकिन संभावनाएं शून्य हैं।'

कपूर-सलीम खान परिवार से थे बेहतर रिश्ते 

अपने लेखन से सभी को मंत्र-मुग्ध करने की क्षमता रखने वाले जय प्रकाश चौकसे आज हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन, इस दुख की घड़ी के बीच सबसे बेहतर बात यह रही कि जय प्रकाश की लेखनी सदैव हमारे बीच जीवित रहेगी। जो हमें उनकी याद दिलाती रहेगी। जय प्रकाश चौकसे बॉलीवुड के भी बेहद चहेते समीक्षकों में से एक थे। कई दिग्गज कलाकारों और फिल्मकारों के बीच जयप्रकाश के बेहतरीन रिश्ते थे। कपूर परिवार और सलीम खान के परिवार से उनके रिश्ते जगजाहिर रहे हैं। 

आज शाम होगा अंतिम संस्कार

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, जय प्रकाश चौकसे का अंतिम संस्कार बुधवार शाम करीब 5 बजे इंदौर में ही किया जाएगा। जय प्रकाश के बेटे आदित्य जो कि मुंबई में रहते हैं, उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। बेटे आदित्य के इंदौर पहुंचने के साथ ही जय प्रकाश चौकसे के अंतिम संस्कार की समस्त विधियां प्रारम्भ कर दी जाएंगी।

Tags:    

Similar News