Farhan Akhtar Birthday Special: फरहान अख्तर की ये पांच फिल्में हर सिने प्रेमी को जरूर देखना चाहिए

अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्मों का चयन बेहद अनूठा है। अभिनेता के कुछ फिल्मों की कहानी इतनी बेहतरीन है कि इसे आपको जरुर देखना चाहिए।

Written By :  Priya Singh
Update:2022-01-08 11:24 IST

Farhan Akhtar Birthday Special : बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी, 1974 को मुंबई में हुआ। अभिनेता फरहान अख्तर को अंग्रेजी और उर्दू में कविताएं लिखने का बेहद शौक है। हम उनके सोशल मीडिया हैंडल पर अनेक अंग्रेजी की कविताओं को पढ़ सकते हैं। फरहान को कई चैट शो में उनके उर्दू के कविताओं को पढ़ते हुए देखा गया है। अभिनेता फरहान अख्तर के फिल्म इंडस्ट्री में आने की बात करें, तो उन्होंने उद्योग में आने के लिए खुद को समय दिया है। फरहान अख्तर फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले, लगभग दो साल तक हर रोज दो फिल्में देखा करते थें। इससे उनकी फिल्मों और कहानियों के बारे में समझ बनी।

फरहान अख्तर के इन पांच फिल्मों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है-

1. भाग मिल्खा भाग (Bhaag Milkha Bhaag)

2013 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' (Bhaag Milkha Bhaag) भारतीय स्प्रिंट लीजेंड मिल्खा सिंह, जिन्हें फ्लाइंग सिख के नाम से भी जाता जाता है , के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म में मिल्खा सिंह के जीवन को पर्दे पर जीवंत करते हुए, फरहान अख्तर जीवन के विभिन्न चरणों में अलग-अलग लक्ष्यों के लिए दौड़ते हुए दिखाई देते हैं। स्कूल के दिनों में मिल्खा अपने घर जल्दी पहुंचने के लिए गर्म रेत पर दौड़ते हैं। जब उनके परिवार पर हमला होता है, तो वो जान बचाने के लिए तेज दौड़ते हैं। कोयला चोरी करने के बाद ट्रेन के ऊपर दौड़ते हैं। भारतीय सेना में अपने प्रशिक्षण के दौरान, एक मग दूध, 2 अंडे और हर दिन व्यायाम से बचने के लिए क्रॉस-कंट्री रेस में दौड़ते हैं। 'इंडिया' लिखा हुआ ब्लेज़र , जो उनके लिए एक स्वाभिमान का प्रतीक होता है, उसे पाने के लिए दौड़ते हैं। इसी तरह जब वो एथलिट बन जाते हैं, तो दुनिया भर में जीतने के लिए दौड़ते रहते हैं, जिससे कि वो अपने देश को गौरवान्वित कर सकें।

2. जिंदगी न मिलेगी दुबारा (Zindagi Na Milegi Doobara)

2011 में रिलीज हुई 'जिंदगी न मिलेगी दुबारा' (Zindagi Na Milegi Doobara) एक कॉमेडी और म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। फिल्म तीन दोस्तों की कहानी होती है। फिल्म के माध्यम से निर्देशिका जोया अख्तर ने जिन्दगी में दोस्तों की जगह, उनकी अहमियत और उनकी जरूरत को बखूबी पर्दे पर उतारा है। फिल्म की कहानी सीधी और सिंपल होने के साथ रोमांचक है। फिल्म में कई ऐसे संवाद हैं जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है। फिल्म के संगीत पर संगीतकार शंकर एहसान लॉय ने बहुत मेहनत की है। फिल्म में युवाओं को ध्यान में रखकर संगीत बनाया गया है।

3. रॉक ऑन (Rock On)

अभिनेता फरहान अख्तर स्टारर 'फिल्म रॉक ऑन' (Rock On) वर्ष 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। जिंदगी न मिलेगी दोबारा की तरह यह फिल्म भी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म 'रॉक ऑन' को उस साल की सबसे बेहतरीन फिल्म माना गया था। इस फिल्म के लिए अभिनेता अर्जुन रामपाल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नशनल अवार्ड मिला था। फिल्म में अभिनेता फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, ल्युक केनी, पूरब कोहली अहम किरदार की भूमिका में थें। फिल्म के गाने को खूब पसंद किया गया था।

4. द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink)

वर्ष 2019 में रिलीज हुई 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। ये लव स्टोरी होते हुए भी एक फैमिली फिल्म है, जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सकता है। यह कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के परिवार की है। आयशा जानलेवा बीमारी पल्मनरी फाइबरोसिस (Pulmonary fibrosis) से पीड़ित होती है। वो 18 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चली जाती हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), जायरा वसीम (Zaira wasim) और रोहित सराफ (Rohit Saraf) अहम किरदार की भूमिका में हैं।

5. दिल धड़कने दो (Dil Dhadakne Do)

वर्ष 2015 में रिलीज हुई 'दिल धड़कने दो' (Dil Dhadakne Do) एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है। फिल्म में कई कॉमेडी सीन्स हैं, जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। फिल्म के जरिए हाई सोसायटी फैमिली के समस्याओं को दिखाया गया है। फिल्म में रिश्ते -नातों और सामाजिक विसंगतियों को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने किया है। जोया अख्तर फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्मों को बनाने के लिए जानी जाती हैं।

Tags:    

Similar News