ये वायरल गर्ल हुईं रातों रात फेमस, Farmani Naaz के गाने पर 10वीं की छात्रा Vanshika पूरे देश को नचाया

Farmani Naaz’s ‘Chadti Jawani’ song : 'हर हर शंभू' गाने से मशहूर हुईं सिंगिंग सेंसेशन फरमानी नाज ने अब अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। उनके नए गाने की हीरोइन वंशिका है।

Update: 2022-09-28 10:37 GMT

Farmani Naaz’s ‘Chadti Jawani’ song (Image Credit-Social Media)

Farmani Naaz's 'Chadti Jawani' song : कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति में टैलेंट हो और उसमें कुछ करने और आगे बढ़ने का जज्बा हो तो कोई भी मुश्किल उसे रोक नहीं सकती। फरमानी नाज के नए गाने की हीरोइन वंशिका भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जो तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी खास पहचान बनाने की कोशिश में हैं। और वो सफल भी हुईं। उनका ये वीडियो काफी पॉपुलर हो गया है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है आप भी देखिये ये वीडियो।

फरमानी के गाने की नायिका कौन है?

'हर हर शंभू' गाने से मशहूर हुईं सिंगिंग सेंसेशन फरमानी नाज ने अब अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। फरमानी के नए गाने का नाम 'चढ़ती जवानी मेरा लुट गया चैन' है। इस गाने को फरमानी नाज ने आवाज दी है। लेकिन फरमानी के नए गाने की हीरोइन वंशिका है। जी हां, वंशिका ने चढ़ती जवानी गाने में काम किया है। ट्रेडिशनल आउटफिट में वो काफी स्टनिंग लग रही हैं। वंशिका के डांस को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें ये वही वंशिका है, जिसे आप अक्सर फरमानी नाज के वीडियोज में देखते हैं। फरमानी वंशिका के साथ ज्यादातर वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती हैं। कई वीडियो में फरमानी लिप सिंक करती नजर आ रही हैं तो वहीं वंशिका अपने डांस से फैन्स को इंप्रेस कर रही हैं। आपको ये भी बता दें कि वंशिका 10वीं की छात्रा हैं और इतनी सी उम्र में वो काफी फेमस हो गईं हैं।

Full View

गौरतलब है कि हाल ही में वंशिका फरमानी नाज के घर पहुंची थी। वंशिका ने फरमानी के घर का भी दौरा किया और फैंस को दिखाया कि उनके स्टूडियो में कैसे काम किया जाता है। वंशिका ने फरमानी के स्टूडियो में गाना गाकर स्टूडियो में गाने का अनुभव लिया।

वंशिका ने शानदार डांस किया

फरमानी नाज के गाने पर वंशिका ने ज़बरदस्त तरीके से डांस किया है। सोशल मीडिया पर उनके डांसिंग वीडियो छाए रहते हैं. वंशिका की प्रतिभा से प्रभावित होकर, फरमानी नाज़ और उनकी पूरी टीम वंशिका को आगे बढ़ाने के लिए समर्थन कर रही है। Firmani की टीम ने लेटेस्ट वीडियो में इस बात की जानकारी भी दी थी।

आइए हम भी आपको वंशिका के बारे मे कुछ खास बातें बताते हैं। वंशिका को वायरल गर्ल के नाम से जाना जाता है। दरअसल, उन्होंने अपना एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्टेटस पर डाला था। इसके बाद वंशिका का वीडियो रातों-रात तेजी से वायरल हो गया। तभी से लोग वंशिका को जानने लगे हैं।

वंशिका YouTube पर भी हैं सक्रिय

वंशिका अपने डांसिंग वीडियो अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर शेयर करती रहतीं हैं। यूट्यूब पर वंशिका के चैनल का नाम वंशिका हापुड़ ऑफिशियल वीके है। वंशिका 10वीं क्लास में पढ़ती है। वो उत्तर प्रदेश के हापुड़ की रहने वाली हैं। वंशिका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो फिल्म इंडस्ट्री में जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा- अगर मुझे मौका मिला तो मैं अपने माता-पिता के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जाऊंगी, क्योंकि मैं बहुत गरीब परिवार से हूं।

फरमानी नाज के वीडियोज में आने के बाद से वंशिका हर जगह छाई हुई हैं। फरमानी के साथ वंशिका भी मशहूर हो रही हैं। लोग उन्हें भी जानने लगे हैं। वंशिका सोशल मीडिया के जरिए भी सफलता की सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश कर रही हैं। अब देखना है कि उनका सपना कैसे और कितनी जल्दी पूरा होता है।

Tags:    

Similar News