Ghushkhor Pandat फिल्म के विवाद पर Manoj Bajpayee का आया रिएक्शन बदलेगा फिल्म का टाइटल
Ghooskhor Pandat Manoj Bajpayee Tweet: मनोज बाजपेयी ने घुसखोर पंडत के विवाद पर दिया बयान, जानिए क्या किया ट्वीट
Ghooskhor Pandat Controversy (Image Credit-Social Media)
Ghooskhor Pandat Controversy: नेटफ्लिक्स ने हालहि में मनोज बाजपेयी की फिल्म Ghooskhor Pandat का ट्रेलर रिलीज किया है। जिसके बाद फिल्म के टाइटल की वजह से एक नया विवाद शुरू हो गया है। बता दे कि Ghooskhor Pandat के टाइटल में घुसखोर पंडत जो कि पंडितो का अपमान है। जिसकी वजह से मनोज बाजपेयी की इस फिल्म का विरोध ना केवल आम जनता द्वारा ही अपितु नेताओं द्वारा भी किया गया। तो वहीं योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर मनोज बाजपेयी ने रिएक्श दिया है। चलिए जानते हैं मनोज बाजपेयी ने क्या ट्वीट किया है।
घुसखोर पंडत के विवाद पर मनोज बाजपेयी ने किया ट्वीट (Ghooskhor Pandat Controversy Manoj Bajpayee Tweet)-
विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” पर लखनऊ में FIR दर्ज होने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी का पहला बयान सामने आया है। मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि- "लोगों द्वारा व्यक्त की गई भावनाओं और चिंताओं का मैं सम्मान करता हूँ और उन्हें गंभीरता से लेता हूँ। जब आप जिस चीज़ का हिस्सा होते हैं, उससे कुछ लोगों को ठेस पहुँचती है, तो आप रुककर उनकी बात सुनने के लिए मजबूर हो जाते हैं। एक अभिनेता के रूप में, मैं किसी फिल्म में अपने द्वारा निभाए जा रहे किरदार और कहानी के माध्यम से ही प्रवेश करता हूँ। मेरे लिए, यह एक त्रुटिपूर्ण व्यक्ति और उसकी आत्म-साक्षात्कार की यात्रा को चित्रित करने के बारे में था। इसका उद्देश्य किसी भी समुदाय के बारे में कोई टिप्पणी करना नहीं था। नीरज पांडे के साथ काम करने के अपने अनुभव में, मैंने देखा है कि वे अपनी फिल्मों के प्रति हमेशा गंभीरता और सावधानी बरतते हैं। जनभावना को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने प्रचार सामग्री को हटाने का निर्णय लिया है। यह इस बात को दर्शाता है कि चिंताओं को कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है।"