Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin आने वाला है नया ट्वीस्ट नील और तेजू की ऐसे होगी शादी सामने आई तस्वीरें

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में आने वाला है कहानी में एक दिलचस्प मोड़ नील की हो जाएगी तेजस्विनी;

Update:2025-03-28 08:43 IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist (Image Credit-Social Media)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: गुम है किसी के प्यार में इस समय दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। नील तेजू से शादी करना चाहता है लेकिन उसकी फैमिली उसकी शादी तेजू की बहन जूही से कराना चाहती है। नील ने जूही को सारी सच्चाई बता दी है। लेकिन इसके बाद भी जूही पीछे नहीं हटी है। उसके दिमाग में एक नई योजना ने जन्म लिया है। इन सबके बीच ऋतुराज को भी अपनी गलती का एहसास हो गया है और वो तेजस्विनी के सामने शादी का प्रस्ताव रखता है। जिसे तेजस्विनी मना कर देती है। तो वहीं Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में एक नया ट्वीस्ट आने वाला है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। 

नील और तेजस्विनी की होगी शादी (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist)-

गुम है किसी के प्यार में आने वाले समय में दे एक मजेदार ट्वीस्ट आने वाले है। जूही घरवालों और सबको दिखाती है कि वो शादी के लिए तैयार है लेकिन उसके दिमाग में एक अलग ही खुरापात चलता है। वो शादी की हर एक रस्में तेजू से ही पहले करवाती है यहीं नहीं वो तेजू के पंसद के कपड़े भी खरीदती है। बता दे कि जूही की असली योजना है कि शादी के समय वो गायब  हो जाएगी। जिसके बाद नील के परिवार के पास तेजू से शादी कराने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं रहेगा। 

जूही शादी वाले दिन एक पत्र लिखकर चली जाएगी। और वो घरवालों से ये कहेगी कि वो किसी और प्यार करती है और उसी से विवाह करना चाहती हैं। जब घरवालों को इस सच्चाई के बारे में पता चलेगा तो काफी ज्यादा ड्रामा देखने को मिलेगा। लेकिन अंत में तेजस्विनी और नील की शादी हो जाएगी। तो वहीं सोशल मीडिया पर तेजस्विनी और नील की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जिसमें दोनों मराठी रीति-रिवाज से तैयार नजर आ रहे हैं। 


Tags:    

Similar News