Sapna Choudhary video: 'पासली' गाने पर सपना चौधरी ने मटकाई अपनी कमरिया, फैंस बोले- Hot

Sapna Choudhary video: सपना चौधरी ने कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे आप बार- बार देखना चाहेंगे। उनके इस विडियो को आप जितनी बार देखेंगे आपका मन नहीं भरेगा।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-03-03 10:28 GMT

Sapna Choudhary(Photo- Social Media)

Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी को भला आज के समय में कौन नहीं जानता। अपने डांस की वजह से पॉपुलर हुई सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी अपने डांस का हुनर दिखाती रहती हैं, जिसे उनके फैंस जमकर एंजॉय भी करते हैं।

हरियाणवी गानों के साथ ही भोजपुरी गानों में भी सपना चौधरी अपना जलवा दिखाती हैं। यहीं नहीं एक्ट्रेस फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनके हर गाने हिट हो जाते हैं और लोग जमकर उसपे रील्स भी बनाते हैं। गानों में अपनी कमरिया लचकाकर सपना हर किसी के होश उड़ा देती हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया डांस विडियो

सपना चौधरी ने कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे आप बार- बार देखना चाहेंगे। उनके इस विडियो को आप जितनी बार देखेंगे आपका मन नहीं भरेगा। उन्होंने जैसे ही इसे पोस्ट किया, वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

सपना अपने हालिया रिलीज हुए गाने "पासली" पर कमरिया मटकाते दिखाई दे रहीं हैं। सपना चौधरी हमेशा ही कुर्ता और सलवार पहने नजर आती हैं और इसबर भी वह नीले रंग के सूट में पंजाबी कुड़ी बनी दिख रहीं हैं। कानों में झुमका और लंबी चोटी में वह फैंस की धड़कने बढ़ा दे रहीं हैं। वीडियो में सपना चौधरी अपने डांस से तो दिल जीत ही रहीं हैं, साथ ही उनके एक्सप्रेशन्स भी कमाल के हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "#paasli जाओ गाना सुनो और खूब नाचो।" सपना चौधरी वीडियो में जिस तरह से कमर मटका रहीं हैं, वह देख फैंस लट्टू हो गए हैं और जमकर कमेंट्स कर रहें हैं।

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

सपना चौधरी का यह कातिलाना डांस विडियो देखने के बाद कोई उन्हें जहर कह रहा है तो कोई हॉट, तो वहीं कोई उनकी तारीफ में कुछ शब्द लिख रहा है।

Tags:    

Similar News