फिल्म के लिए नहीं, इनके साथ की वजह से चर्चा में आए हर्षवर्धन, कौन है ये लड़की?

Update: 2017-09-03 04:27 GMT

मुंबई: स्टार्स और उनके बच्चों के बारे में हर कोई जानना चाहता है कौन सा स्टार क्या कर रहा है तो उनके बच्चों का किससे लिंकअप है। कौन फिल्मों में और कौन फिल्मों से बाहर करियर को चुनने वाला है। एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने मिर्जिया से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में स्टार के लव अफेयर के चर्चे भी खूब होते हैं।

इससे हर्षवर्धन कपूर भी अछूते नहीं रहे है। हाल ही में हर्षवर्धन को मिस्ट्री गर्लफ्रेंड के साथ रेड कार में देखा गया हैं। इस दौरान हर्ष और उनकी इस मिस्ट्री गर्लफ्रैंड कार में बैठे हुए स्माइल करते नजर आए। दोनों मुंबई के फेमस कॉर्नर हाउस( Korner House) से डिनर करने गए थे। हर्षवर्धन ने अपना करियर फिल्म "मिर्ज़्या" से शुरू किया था।

Tags:    

Similar News