सपना चौधरी और सलमान खान: भाई जान ने वीडियो पर लगाया तड़का, फैंस बोले क्या लग रहीं हैं आप

Sapna Choudhary Lehnga Video: सपना एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है वीडियो में सपना एथनिक लुक में नज़र आ रही हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहें है।

Written By :  Shweta Srivastava
Newstrack :  Network
Update: 2022-03-26 14:26 GMT

Sapna Choudhary(फोटो संभार -सोशल मीडिया)


Sapna Choudhary Lehnga video: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी (Haryanvi Queen Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। इसी बीच सपना के एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है वीडियो में सपना में सपना का एथनिक लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही सपना ने लाइट मेकअप किया हुआ है और को काफी ज़्यादा प्यारी लग रहीं हैं। फैंस उनके इस लुक के दीवाने हो रहे हैं। वीडियो में सपना काफी खुश भी नज़र आ रहीं हैं।

बता दें कि सपना का अभी कुछ दिन पहले ही एक ऑपरेशन हुआ है। जिसके बाद भी वो एक इवेंट में डांस करतीं दिखी थी। उन्होंने फैंस के लिए कहा था कि उन्हें डॉक्टर्स ने डांस करने से मना किया है। लेकिन वो शो न करती तो लोगो का दिल टूट जाता , आयोजक न नुकसान हो जाता और फिर उन्होंने मजकिया अंदाज़ में कहा कि फिर यही आयोजक उनपे केस कर देता कि मैडम तो फ्रॉड हैं। इसके पहले भी सपना ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमे वो हॉस्पिटल में धीरे धीरे चलती दिख रहीं हैं और कहती दिख रहीं हैं कि अब वो ठीक मेहसूस कर रहीं हैं।

सपना ने कल भी कुछ रील शेयर की थीं जिसमे वो एक नीले रंग की कफ्तान ड्रेस पहने हैं और अपने घर की बालकनी पे खड़ीं हैं। उनका ये वीडियो भी लोगों ने काफी पसंद किया था और अब उनका ये नया वीडियो भी उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल सपना जो भी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड करतीं हैं फैंस भी उसका स्वागत दिल खोल कर करते हैं।सपना का ये देसी अंदाज़ भी लोग पसंद कर रहे हैं और लाइक करते नज़र आ रहे हैं। सपना ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है,"ये मोहब्बत है जनाब कितनी भी..... तकलीफ दे मगर सुकून भी उसी की बाहों में मिलता है। ❤️

सपना के वीडियो को शेयर करने के बाद फैंस कई तरह के कमैंट्स करते दिख रहे हैं कोई उनकी ख़ूबसूरती की तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी बोल रहा है। वहीँ फैंस का ध्यान उनके घर पर लगी सलमान खान(Salman Khan) की तस्वीर पर भी जा टिका है। दरअसल वीडियो में सपना जहाँ पोज़ दे रहीं हैं वहीँ पीछे सलमान खान की एक तस्वीर है जिसमे सपना उनके साथ हैं। ये फोटो बिग बॉस सीजन 11 (Bigg Boss Season 11) की है।

Salman Khan with Sapna Choudhary in Bigg Boss Season 11(
फोटो संभार -सोशल मीडिया)

जब सपना बिग बॉस के घर में कंटस्टेंट के तौर पर गईं थीं। बता दें उस सीजन में शिल्पा शिंदे विनर रहीं थीं।सपना और हिना खान की दोस्ती के खूब चर्चे भी हुए थे। साथ ही उनकी अर्शी खान से लड़ाई को लेकर लोगों ने खूब कमैंट्स भी किये थे। सपना ने भले ही बिग बॉस की ट्रॉफी न जीती हो लेकिन लोगों के दिलों को जीतने में वो ज़रूर कामयाब हुई थी

Tags:    

Similar News