हेमा मालिनी का 70वां बर्थडे आज, यहां 8 पॉइंट्स में जानें रोचक बातें

Update: 2018-10-16 06:56 GMT

मुंबई: वेटेरन एक्ट्रेस और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। चूंकि, आज हेमा मालिनी का बर्थडे है, इसलिए आज हम आपको उनके बारे में कुछ रोचक बातें बताएंगे।

  1. ड्रीम गर्ल ने राज कपूर के साथ फ़िल्म ‘सपनों का सौदागर’ (1968) से की थी अपने करियर की शुरुआत।
  2. भारतीय जनता पार्टी की ओर से हैं राज्यसभा की सांसद। बता दें, हेमा मालिनी इस समय मथुरा से लोकसभा की सांसद हैं।
  3. ड्रीमगर्ल ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा ही था तब एक तमिल निर्देशक श्रीधर ने उन्हें अपनी फिल्म में काम देने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उनमें स्टार अपील नहीं है।
  4. फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। हेमा 10वीं ड्रॉपआउट थीं, जब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था। मगर साल 2012 में उन्होंने उदयपुर की सिंघानिया यूनिवर्सिटी से फिलोसफी में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।
  5. सपनों का सौदागर बड़े पर्दे पर फ्लॉप हो गई थी लेकिन हेमा ने दर्शकों के दिल पर अपनी एक छाप छोड़ दी थी।
  6. हेमा मालिनी को पहली सफलता वर्ष 1970 में प्रदर्शित फिल्म (जॉनी मेरा नाम) से हासिल हुई। इसमें उनके साथ अभिनेता देवानंद मुख्य भूमिका में थे।
  7. हेमा को प्रारंभिक सफलता दिलाने में निर्माता।निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्मों का बड़ा योगदान रहा।
  8. बता दें, ड्रीमगर्ल पर 70 के दशक में ये भी आरोप लगे कि वो महज ग्लैमर वाले किरदार ही निभा सकती हैं लेकिन उन्होंने खुशबू 1975 किनारा 1977 और मीरा 1979 जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार निभाकर अपने आलोचकों का मुंह हमेशा के लिए बंद कर दिया।
  9. हेमा ने 1981 में एक्टर धर्मेन्द्र से शादी कर ली।

ये हैं हेमा मालिनी की कुछ प्रमुख फिल्में

  • सीता और गीता-1972
  • प्रेम नगर अमीर गरीब-1974
  • शोले-1975
  • महबूबा चरस-1976
  • ड्रीम गर्ल किनारा-1977
  • त्रिशूल-1978
  • मीरा-1979
  • कुदरत नसीब क्रांति-1980
  • अंधा कानून रजिया सुल्तान-1983
  • रिहाई-1988
  • जमाई राजा-1990
  • बागबान-2003
  • वीर जारा-2004

Tags:    

Similar News