Hina Khan Boyfriend: जानिए कौन हैं हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल, क्यों नहीं की शादी

Who is Hina Khan Boyfriend Rocky Jaiswal: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस हिना खान काफी लंबे समय से रॉकी जयसवाल को डेट कर रही है, लेकिन अभी तक शादी नहीं की है।

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-06-28 08:29 GMT

Hina Khan Rocky Jaiswal

Who is Hina Khan Boyfriend Rocky Jaiswal: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस Hina Khan हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। लेकिन इस समय हिना खान जिस वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उसके पीछे की वजह है हिना खान का हेल्थ बता दे कि हिना खान ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। जिसके बाद हिना खान को चाहने वाले उनके जल्दी सही होने की दुआ कर रहे हैं। तो वहीं इन सबके बीच हिना खान (Hina Khan) के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल (Rocky Jaiswal) के बारे में भी जानना चाहते हैं, कि वो इस समय कहाँ है और क्यों अभी तक हिना खान और रॉकी जयसवाल ने शादी नहीं की है। 

हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल लव स्टोरी (Hina Khan Rocky Jaiswal Love Story In Hindi)-


हिना खान (Hina Khan) काफी लंबे समय से रॉकी जयसवाल को डेट कर रही हैं। वो दोनों एक साथ कई सारे इवेंट और रियली शो में भी नजर आए हैं। दोनों के बीच की बॉडिंग काफी ज्यादा अच्छी हैं। यही वजह है कि दोनों आज भी एक साथ हैं। हिना खान और रॉकी जयसवाल की लव स्टोरी ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट से शुरू हुई और आज भी दोनों साथ में हैं। 2009 में हिना खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है शो से अपने करियर की शुरूआत की थी। जहाँ पर उनकी मुलाकात रॉकी से हुई थी। रॉकी जयसवाल पेशे से एक राइटर हैं। रॉकी और हिना खान शुरूआत में अच्छे दोस्त थे। लेकिन धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। 

Rocky Jaiswal ने Bigg Boss 11 में जब हिना खान शो का हिस्सा थी। तब उनको प्रपोज किया था। और अपने प्यार (HIna Khan Rocky Jaiswal Love Story) का इजहार किया था। इसके साथ ही हिना खान और रॉकी ने फिल्म निर्माण की दुनिया में भी कदम रखा है और उन्होंने HiRo Films नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी की सह-स्थापना की है।

हिना खान और रॉकी ने क्यों नहीं की शादी (Hina Khan Rocky Jaiswal Marriage)-



 


अपने गाने 'बरसात आ गई' के प्रमोशन के दौरान हिना खान से मानसून में शादी के बारे में उनके विचार पूछा गया था। तब हिना ने जवाब दिया, "मुझे शादी पसंद नहीं है। मानसून में शादी के बारे में भूल जाइए। शादी करने के लिए इतना सामाजिक दबाव क्यों है? जब आप एक मजबूत रिश्ते में होते हैं और सब कुछ ठीक होता है, तो आप किसी व्यक्ति से प्यार क्यों नहीं कर सकते।"उन्होंने रिश्ते में व्यक्तिगत स्थान के महत्व को रेखांकित किया और कहा, "मेरे पास अपना स्थान है और मैं अपने साथी से प्यार करती हूं, लेकिन मुझे अपना स्थान भी पसंद है।

तो वहीं रॉकी (Rocky Jaiswal) ने अपने द्वारा दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो दोनों इतने सालों से एक साथ हैं कि शादी के बाद एक रिश्ते में जो उतार-चढ़ाव आता है। वो ये दोनों फेस कर चुके हैं। मानसिक रूप से, हम वहीं हैं। हम सामाजिक टैग के लिए कुछ नहीं करना चाहते और न ही इसे आधिकारिक बनाना चाहते हैं। यह हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता।"

Tags:    

Similar News