Honey Singh Divorce: हनी सिंह और पत्नी शालिनी तलवार का हुआ तलाक, इतनी तय हुई है एलिमनी की राशि

Honey Singh Divorce: हनी सिंह ने अपनी पत्नी को एलीमोनी के रूप में कुछ राशि देना स्वीकार किया है। आइये जानते हैं कि तलाक के बाद हनी सिंह अपनी पत्नी को कितनी एलीमोनी देने वाले हैं।

Update: 2022-09-09 11:33 GMT

Honey Singh Divorce (Image Credit-Social Media)

Honey Singh Divorce: पंजाबी गायक और रैपर यो यो हनी सिंह ने आखिरकार अपनी पत्नी शालिनी तलवार के साथ सभी संबंधों को तोड़ दिए है, बता दें उनका तलाक अदालत में स्वीकार कर लिया गया है। वहीँ हनी सिंह ने अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता या एलीमोनी के रूप में कुछ राशि देना भी स्वीकार किया है। आइये जानते हैं कि आखिर तलाक के बाद हनी सिंह अपनी पत्नी को कितनी एलीमोनी देने वाले हैं।

हनी सिंह इस बार अपने किसी लेटेस्ट ट्रैक की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो इस समय काफी ऑफ ट्रैक है। रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार उनके साथ कानूनी लड़ाई में थीं साथ ही उन्होंने अदालत में हनी सिंह और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। इतना ही नहीं शालिनी ने हनी सिंह पर व्यभिचार का भी आरोप लगाया था, जिसकी वजह से उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी। हालांकि, अदालत ने दंपति को एक-दूसरे से अलग होने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कुछ समय दिया है।

हालाँकि, ऐसा लगता है कि शालिनी तलवार और हनी सिंह दोनों अपने भविष्य के बारे में काफी स्पष्ट हैं और पहले से ही निर्णय के चुके हैं। आपको बता दें कि हनी सिंह और शालिनी एक-दूसरे को 17 सालों से भी ज़्यादा समय से जानते हैं, क्योंकि ये दोनों बचपन से ही साथ थे। 23 जनवरी, 2011 को हनी सिंह अपनी प्रेमिका शालिनी के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। वहीँ जनवरी 2021 में इस कपल ने मैरिड लाइफ के दस साल पूरे कर लिए थे, और किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि वे अपनी शादी में किन समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिला न्यायालय साकेत द्वारा उनकी तलाक की याचिका स्वीकार किए जाने के बाद, हनी सिंह और शालिनी तलवार का अब आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। पूर्व कपल अब अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे, और ये भी बताया गया है कि हनी और शालिनी दोनों ही निर्णय से काफी संतुष्ट हैं। जैसे ही ये खबर आई कि हनी और शालिनी की तलाक की अर्जी स्वीकार कर ली गई है, सभी ने गुजारा भत्ता के बारे में पूछना शुरू कर दिया। रिपोर्ट की माने तो हनी सिंह ने एक करोड़ रुपये की मोटी रकम अदा की। शालिनी को गुजारा भत्ता के रूप में 1 करोड़ रूपए मिला है । गायक ने रुपये का चेक दिया। अदालत के अंदर कार्यवाही के दौरान शालिनी को एक लिफाफे में 1 करोड़ रूपए प्राप्त हुए ।

गौरतलब है कि अगस्त 2021 में, हनी सिंह और उनकी पूर्व पत्नी, शालिनी तलवार की तलाक की रिपोर्ट ने पहली बार सुर्खियों में जगह बनाई थी। उस दौरान खबर आई थी कि शालिनी ने पांच लाख रुपये गुजारा भत्ता मांगा था। अटकलों की माने तो कई समाचार स्रोतों से ये भी खबर आई थी कि हनी सिंह की तत्कालीन पत्नी शालिनी ने कुछ रुपयों की मांग की थी। गायक से 10 करोड़ का मुआवजा माँगा गया था । अदालत को दिए एक बयान में हनी सिंह के साथ अपनी शादी के बारे में बताते हुए, शालिनी ने कहा था कि वो एक खेत के जानवर की तरह महसूस करती थी, जिस पर क्रूरता की जा रही थी। शालिनी ने हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में यह याचिका दायर की थी।

3 सितंबर, 2021 को लोकप्रिय गायक हनी सिंह अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों की सुनवाई के लिए दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए थे। जब वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप कपूर ने स्वीकार किया कि वो अपना सामान लेने के लिए हनी के घर जा सकेगी। हालांकि, संदीप ने ये भी कहा था कि मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, तानिया सिंह ने हनी और शालिनी को अंतिम कदम उठाने से पहले एक बार सुलह के बारे में सोचने की सलाह दी थी। साथ ही इस कपल को उन्होंने समझाया भी था।

बता दें "हनी सिंह और उनके माता-पिता शुक्रवार को अदालत के सामने पेश हुए। वहीँ कोर्ट की ओर से उन्हें एक अंतरिम राहत दी गई थी और रविवार को शालिनी तलवार अपना सारा सामान लेने के लिए उनके घर जाएगी, जहाँ वकील उपस्थित हो सकते हैं। न्यायाधीश (तानिया सिंह) कोशिश कर रहीं थीं कि दोनों के बीच शायद सुलह हो जाये क्योंकि चैंबर में दोनों को काउंसलिंग दी गयी थी और दोनों को इस बारे में सोचने के लिए कहा गया है।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो , हनी सिंह का गाना , का खा गा, जून 2022 में रिलीज़ हुआ था।

Tags:    

Similar News