India's Best Dancer 2: इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर टेरेंस लुईस ने मलाइका अरोड़ा को किया नजरअंदाज , कोरियोग्राफर पर यूं भड़कीं एक्ट्रेस

India's Best Dancer 2: लोकप्रिय डांस शो इंडियाज बेस्ट डांसर में चर्चित डांसर नोरा फतेही शिरकत करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो रिलीज हुआ।

Written By :  Priya Singh
Published By :  Monika
Update: 2021-11-27 08:00 GMT

 मलाइका अरोड़ा-टेरेंस लुईस (photo : सोशल मीडिया )

India's Best Dancer 2: सोनी टीवी के लोकप्रिय डांस शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancer) के अपकमिंग एपिसोड में प्रसिद्ध डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) शिकरत करने वाली हैं। चैनल ने आगामी एपिसोड का प्रोमो (India's Best Dancer promo episode) सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। प्रोमो में कोरियाग्राफर टेरेंस लुईस और नोरा फतेही की जबरदस्त बॉन्डिंग (terence Lewis Nora Fatehi ki bonding ) देखने को मिल रही है। वहीं शो के बाकी जज उन दोनों को उनकी बॉन्डिंग के लिए मजाकिया अंदाज में छेड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच प्रोमो में यह भी दिखा कि कोरियाग्राफर टेरेस लुईस गेस्ट के तौर पर आई नोरा को ज्यादा तवज्जो देते हैं, जिसकी वजह से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) उनसे खासा नाराज हो जाती हैं।

सोनी टीवी (sony tv) ने डांस शो के प्रोमो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। प्रोमो में अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही को डांस करते हुए शो में एंट्री लेते देखा जा सकता है। वहीं शो के जज टेरेंस लुईस बेहद गर्मजोशी से शो में नोरा फतेही का स्वागत करते हैं। टेरेंस, नोरा से कहते हैं, "वेलकम बैक नोरा।" कोरियाग्राफर के इस उत्सुकता से भरे स्वागत को देखकर शो की दूसरी जज गीता कपूर उनसे कहती हैं कि इसके लिए मनीष है। जिसके बाद शो में मौजूद सभी दर्शक हंसने लगते हैं। बता दें कि डांसिग शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के पिछले सीजन को नोरा फतेही ने कुछ समय के लिए होस्ट किया था। इस बीच टेरेंस और नोरा एक दूसरे में इंटरेस्ट लेते दिखाई पड़े थें।

नोरा फतेही का 'दिलबर' पर शानदार डांस मूव्स

प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि नोरा फतेही (Nora Fatehi dilbar dance)  शो की कंटेस्टेंट सौम्या के साथ फेमस ट्रैक सॉन्ग 'दिलबर' पर शानदार डांस मूव्स करती हैं, जिसे देख टेरेंस का मुंह खुला का खुला रह जाता है। टेरेस के इस हरकत को देखकर जज गीता कपूर उनसे कहती हैं, 'अरे मुंह तो बंद करो अंकल।' गीता की यह बात सनुकर टेरेंस शर्मींदा हो जाते हैं और वो जल्दी से अपना मुंह बंद कर लेते हैं। वहीं शो की तीसरी जज मलाइका अरोड़ा अपने मुंह पर हाथ रखकर मुस्कुराने लगती हैं।

प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि टेरेंस स्टेज पर नोरा को पिक करने जाते हैं और वो उनका हाथ पकड़कर उन्हें जज की कुर्सी की ओर लेकर आते हैं। लेकिन इसबीच वो मलाइका अरोड़ा को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसपर गीता कपूर यह कहती दिखाई देती हैं, " तुमने मलाईका को कुर्सी तक नहीं छोड़ा? बहुत बुरा किया तुमने। " शो के बाकी सदस्य यह बात सुनकर जानबूझकर जोर - जोर से चिल्लाने लगते हैं। ताकी टेरेंस को भी इस बात का पछतावा हो कि उन्होंने मलाइका अरोड़ा को नजरअंदाज किया।

अपनी गलती पर टेरेंस लुईस ने दी सफाई

इसके बाद टेरेंस लुईस प्रोमोशनल वीडियो में अपनी गलती पर सफाई देते हुए दिखाई देते हैं। टेरेंस मलाइका से कहते हैं, "मलाइका, मैं आपकी ड्रेस से इतना डिसेट्रैक्टेड हूं कि मैं आपको देखता ही रह गया।" वहीं शो के होस्ट मनीष पॉल कहते हैं कि आप सच बोल रहे हैं कि नहीं इसका सबूत मैं लेना चाहूंगा, गीता पर हाथ रखके। इस दौरान वो सच में शो की जज गीता कपूर के सिर पर टेरेंस का हाथ रखवाते हैं। ये सब देखकर नोरा को उनपर हंसी आ जाती है, और वो खिलखिलाकर हंसने लगती हैं।

शो में मलाइका, नोरा से पूछती हैं कि आपने इनको मिस किया। जिसका जवाब देते हुए नौरा कहती हैं कि बिल्कुल मिस किया मैंने इनको। वो आगे कहती हैं, " एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट के साथ डांस करना हमेशा से अच्छा लगता है।" नोरा की यह बात सुनकर टेरेंस लुईस अभिभूत महसूस करने लगते हैं और वो उनका हाथ पकड़कर उनसे धन्यवाद कहते हैं। जिसपर गीता कपूर को एकबार और उन्हें चिढ़ाने का मौका मिल जाता है, और वो मलाइका अरोड़ा से कहती हैं, "चल बेबी, हम दोनों हाथ पकड़कर बैठते हैं।" वहीं शो के होस्ट मनीष पॉल कहते हैं कि मैं भी हाथ पकड़कर बैठना चाहता हूं। मैं भी कंपैशनेट फील करना चाहता हूं।

Tags:    

Similar News