India National Elections 2024: बॉलीवुड सेलेब्स के बाद भोजपुरी स्टार्स भी दिखा रहे राजनीति में अपना दम

India National Elections 2024: बॉलीवुड सितारों की तरह भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी अपना करियर पॉलिटिक्स में जमा रहे हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-04-19 10:16 GMT

India National Elections 2024 (Image Credit: Social Media)

India National Elections 2024: इस समय हर तरफ चुनावी माहौल है और Lok Sabha Election 2024 को लेकर काफी कुछ चल रहा है। हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई सितारे राजनीति में अपना करियर बना रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बीजेपी में शामिल हुई हैं। इसके अलावा, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और हेमा मालिनी जैसे कई सितारे पहले से राजनीति में शामिल हैं। लेकिन अब इस मामले में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे भी अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स की तरह भोजपुरी स्टार्स भी राजनीति में अपना करियर बना रहे हैं। फिर चाहे वो हाल ही में पॉलिटिक्स पार्टी में शामिल हुए एक्टर पवन सिंह हो या फिर इस फील्ड के खिलाड़ी रवि किशन। आइए आज जानते हैं इन स्टार्स के अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री से कौन-कौन से स्टार्स एक्टिंग के अलावा राजनीति में अपना कदम आगे बढ़ा रहे हैं।

भोजपुरी सितारे जो राजनीति में हुए शामिल (Bhojpuri Film Actors Who Joined Politics)

मनोज तिवारी ने की थी पहल (Manoj Tiwari Political Career)

भोजपुरी इंडस्ट्री से सबसे पहले भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी ने बीजेपी का दामन थामा था। 2014 के चुनाव में बीजेपी ने मनोज तिवारी को दिल्ली उत्तर पूर्वी सीट से प्रत्याशी बनाया था। मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आनंद कुमार को भारी मतों के अंतर से हराया था। इनाम में मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष बने थे। 2014 से अब तक मनोज तिवारी भाजपा के स्टार प्रचारक रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी ने तो कमाल ही कर दिया था। दिल्ली की तीन बार की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को उन्होंने रिकॉर्ड वोटों के अंतर से हराया था।


रवि किशन भी हुए भाजपा में शामिल (Ravi Kishan Political Career)

मनोज तिवारी के बाद एक्टर रवि किशन ने भी साल 2014 में आम चुनाव में पॉलिटिकल डेब्यू किया था। रवि किशन उत्तर प्रदेश के जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लिए लड़े पर उनकी राजनीतिक पारी शुरुआत में सफल नहीं रही। वे चुनाव हार गए। उन्हें 50 हजार वोट भी नहीं मिल सका और उम्मीदवारों में छठे स्थान पर रहे। इसके बाद 2017 में भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें योगी आदित्यनाथ की सीट दी। गोरखपुर सीट से 2019 में चुनाव लड़ते हुए उन्होंने सपा के उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी। राम भुआल निषाद को रवि किशन ने 3 लाख से ज्यादा वोटो के अंतर से हराया था। 2024 के चुनाव में इस बार फिर से वह गोरखपुर से भाजपा के उम्मीदवार हैं और पार्टी की पॉलिटिकल रैली में सक्रिय रूप से हिस्सेदारी ले रहे हैं।


दिनेश लाल यादव निरहुआ भी राजनीति में रख चुके हैं कदम (Dinesh Lal Yadav Political Career)

इसके अलावा, इस लिस्ट में दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम भी शामिल है, जिन्होंने साल 2019 से अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की थी। 2019 में भाजपा के टिकट पर उन्होंने आजमगढ़ से चुनाव लड़ा पर सीट गंवा दी, क्योंकि सामने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव थे। 2022 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ, क्योंकि अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। इस बार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को हरा दिया और आजमगढ़ सीट अपने नाम कर ली। दिनेश लाल यादव भाजपा की चुनावी रैलियों में भीड़ जुटाने में माहिर माने जाते हैं। 2024 के चुनाव में भी वे पॉलिटिकल कैंपेन का हिस्सा थे।


ये स्टार भी रह चुके हैं राजनीतिक मैदान के खिलाड़ी (Pawan Singh Political Career)

मनोज तिवारी और रवि किशन के अलावा, भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और गुंजन सिंह भी राजनीतिक मैदान के खिलाड़ी रह चुके हैं। पवन सिंह ने साल 2017 में राजनीति में हाथ आजमाने की कोशिश की थी। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी के चुनाव प्रचार में तो उन्होंने हिस्सा लिया, पर मेनस्ट्रीम राजनीति में नहीं उतरे। 2024 में भाजपा की उम्मीदवारों की पहली सूची में उनका नाम आसनसोल लोकसभा सीट से था। यहां तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा से उनकी टक्कर हो सकती थी, पर टिकट मिलने के साथ ही उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. अब सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वहीं, मगही गीतों से फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले गुजन सिंह भी अब नेता बनने की दौड़ में हैं।



Tags:    

Similar News