Indian 2 Collection Day 2: कमल हासन की इंडियन 2 का चला जादू, कर डा़ला इतने करोड़ का कलेक्शन

Indian 2 Box Office Collection Day 2: कमल हासन की फिल्म Indian 2 को निगेटिव रिव्यू मिलने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन कर रही है।

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2024-07-13 20:11 IST

Indian 2 Box Office Collection Day 2

Indian 2 Collection Day 2: कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म इंडियन 2 (Indian 2)  यानि हिंदुस्तानी 2 (Indian 2 Movie) जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। अब जाकर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कमल हासन के इस फिल्म के लिए दर्शकों को 26 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा क्योंकि कमल हासन की फिल्म इंडियन का पहला पार्ट आज से 26 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। लेकिन जितना दर्शकों को कमल हासन ने इंतजार कराया और मेकर्स को फिल्म के कलेक्शन से उम्मीदे थी। फिल्म ने पहले दिन उतना कलेक्शन (Indian 2 Collection) भी किया है। चलिए जानते हैं कि दूसरे दिन इंडियन 2 (Indian 2 Collection Day 2) ने कितना कलेक्शन किया है। 

कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Indian 2 Box Office Collection Day 2 In Hindi)-

कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म इंडियन 2 (Indian 2 Collection) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म Indian 2 में कमल हासन ने सेनापति के रोल में 26 सालों बाद फिर से वापसी की है। जो भारत में फैले हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सिद्धार्थ व उनके दोस्तों के अपिल पर भारत आते हैं। कमल हासन की फिल्म Indian 2 से मेकर्स को काफी उम्मीदे थी। लेकिन उनकी इन उम्मीदों पर Indian 2 कुछ खास खरी उतरती हुई नजर नहीं आ रही है। बेसक फिल्म में कमल हासन का रोल काफी बेहतरीन हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सिनेमाघरों में भीड़ नजर आ रही हैं। 

यदि हम कमल हासन की फिल्म Indian 2 के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में 25 करोड़  (Indian 2 Collection Day 1) तक का कलेक्शन किया तो वहीं फिल्म ने दूसरे दिन यानि शनिवार को अब तक 15 करोड़ (Indian 2 Collection Day 2) तक का ही कलेक्शन किया है। आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। 

Tags:    

Similar News