Celebrities Died in 2022: ये साल रहा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा, इन बड़े सितारों ने कहा अलविदा
Celebrities Died in 2022: हम आपके लिए ऐसे ही कुछ एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की हस्तियों की लिस्ट ले कर आएं हैं जिन्होंने हम सभी का खूब मनोरंजन किया लेकिन वो इस साल दुनिया से रुखसत हो गए।;
Celebrities Died in 2022 (Image Credit-Social Media)
Celebrities Died in 2022: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए अभी तक साल 2022 काफी बुरा साबित हो रहा है। कई सेलेब्स इस साल अलविदा कहकर चले गए जिनकी कमी कोई भरा नहीं जा सकता। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों की बात करेंगे तो हम सभी को एंटरटेन करते करते खुद आसमान का सितारा बन गए। यहाँ हम आपके लिए ऐसे ही कुछ एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की हस्तियों की लिस्ट ले कर आएं हैं जिन्होंने हम सभी का खूब मनोरंजन किया लेकिन वो इस साल दुनिया से रुखसत हो गए।
2022 भारत के लिए एक कभी न भूलने वाला साल बन गया है जिसने हमसे साल के पहले छह महीनों में ही कई बेहतरीन हस्तियों को हमसे छीन लिया। और ये सिलसिला आज भी जारी है जब दिग्गज अभिनेता अरुण बाली भी हमे अलविदा कहकर चले गए। उनका इस तरह जाना उनके फैंस और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को उदास कर गया।
अरुण बाली (Arun Bali)
दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में आज मुंबई में निधन हो गया। उन्हें आखिरी बार अमिताभ बच्चन-स्टारर गुडबाय में देखा गया था, जो आज यानि शुक्रवार को ही रिलीज़ हुई हैं । इस साल की शुरुआत में ही , अरुण को एक दुर्लभ न्यूरोमस्कुलर बीमारी का पता चला था और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरुण बाली आखिरी बार आज रिलीज हो रही फिल्म गुडबाय में नजर आए। अरुण ने 1991 की अवधि के नाटक चाणक्य सहित कई फिल्मों और टेलीविजन श्रृंखलाओं में काम किया, जहां उन्होंने राजा पोरस की भूमिका निभाई। उन्होंने हे राम (2000) फिल्म में अविभाजित बंगाल के मुख्यमंत्री हुसैन शहीद सुहरावर्दी की भूमिका भी निभाई। उन्हें कुमकुम में हर्षवर्धन वाधवा का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।
राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav)
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया है जिसकी पुष्टि उनके परिवार ने की। गौरतलब है कि सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद 10 अगस्त को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। राजू श्रीवास्तव काफी समय से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे लकिन 21 सितम्बर,2022 को एक अनुभवी हास्य अभिनेता और सभी का चाहता सितारा अलविदा कह गया। राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया था । राजू श्रीवास्तव एम्स, दिल्ली में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। 15 दिनों के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर कॉमेडियन को होश आया। हालांकि, 1 सितंबर को उन्हें 100 डिग्री तक बुखार होने के बाद, उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन इसके बाद राजू सभी को रुला कर चले गए।
दीपेश भान (Deepesh Bhan)
Deepesh Bhan (Image Credit-Social Media)
टेलीविज़न के मशहूर कॉमेडी शो भाभी जी घर पर है में मलखान का रोल निभाने वाले एक्टर दीपेश भान 41 साल के थे। वो क्रिकेट खेलते हुए अचानक गिर गए थे अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गयी। दीपेश की शादी 2019 में ही हुई। थी और उनका एक साल का एक बच्चा भी है। उनके इस तरह जाने से फैंस और सेलेब्स शोकाकुल हैं। उनका निधन 23 जुलाई 2022 को हो गया था।
कृष्णकुमार कुन्नाथ (KK)
केके के नाम से प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुनाथ का 31 मई 2022 को कोलकाता में निधन हो गया। वो 53 वर्ष के थे। उस दिन केके ने गुरुदास कॉलेज द्वारा दक्षिण कोलकाता के नजरूल मंच में शाम को लगभग एक घंटे तक आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। 'प्यार के पल' और 'यारों' जैसी शुरुआती हिट फिल्मों ने केके को देश के युवाओं के बीच लोकप्रिय बना दिया था । एक प्लेबैक सिंगर के रूप में, उन्होंने 'आंखों में तेरी' (ओम शांति ओम), 'ज़रा सा' (जन्नत), 'खुदा जाने' (बचना ऐ हसीनो) और 'तड़प तड़प' (हम दिल दे चुके) जैसे हिट बॉलीवुड गाने गाये। एक वेर्सिटाईल सिंगर , केके ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली सहित अन्य भाषाओं में भी गाने गए हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
सिद्धू मूसेवाला (Siddu Moose wala)
Siddu Moose wala (Image Credit-Social Media)
लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वो अपनी कार में थे जब हमलावरों ने उन्हें रोका और उन पर 30 से अधिक गोलियां चलाईं। राज्य चुनावों के दौरान कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने और हारने वाले गायक, कभी विवादों से दूर नहीं रहे साथ ही साथ वो न केवल अपने मूल राज्य पंजाब में बल्कि कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में पंजाबी प्रवासियों में भी काफी लोकप्रिय थे। उनका जाना सभी को हैरान कर गया था। आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं।
बप्पी लाहिरी (Bappi Lehri)
Bappi Lehri (Image Credit-Social Media)
'डिस्को किंग' आलोकेश उर्फ बप्पी लाहिरी का 15 फरवरी, 2022 को 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्हें भारत के पहले 'डिस्को किंग' के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की - उनकी पत्नी, चित्रानी, बेटी रेमा और एक बेटा बप्पा हैं। उन्होंने कई हिट गाने इंडस्ट्री को दिए हैं जिन्हे आज भी लोग याद करते हैं।
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)
Lata Mangeshkar (Image Credit-Social Media)
प्रसिद्ध गायिका भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में कई अंगों की विफलता के कारण 6 फरवरी, 2022 को निधन हो गया था। 1940 से 2000 के दशक तक, अनुभवी गायिका स्वर्गीय लता मंगेशकर जादुई आवाज़ ने कई आत्माओं को छुआ, और भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें हमेशा याद किया जाता रहा है। उनकी मधुर आवाज़ ने उन्हें कई सम्मानजनक उपाधियाँ भी दीं जैसे नाइटिंगेल ऑफ़ इंडिया, क्वीन ऑफ़ मेलोडी और द वॉयस ऑफ़ इंडिया । उनके जाने से एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कभी न भरने वाला स्थान खाली रह गया है।