कमाल अमरोही की जयंती आज, जानिए कैसा रहा उनका फिल्मी करियर

कमाल अमरोही ने भारतीय फिल्म जगत में काफी नाम कमाया था। जानते हैं इनके फिल्मी करियर के बारे में। हिंदी फिल्मों में महल (1949), पाकीजा (1972) और रजिया सुल्तान (1983) जैसी कई लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं।

Update: 2021-01-17 05:07 GMT
कमाल अमरोही की जयंती आज, जानिए कैसा रहा उनका फिल्मी करियर photos (social media)

मुंबई : भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा के रूप में पहचान बनाने वाले कमाल अमरोही का जन्म आज के दिन हुआ था। आपको बता दें कि इनका जन्म 17 जनवरी 1918 में हुआ था। इस निर्देशक का पूरा नाम सैयद अमीर हैदर कमाल नकवी था। बाद में जो कमल अमरोही के नाम से काफी लोकप्रिय हुए। इन्होंने भारतीय पटकथा लेखक के रूप में भी प्रसिद्धि कमाई। इसके साथ यह उर्दू और हिंदी कवि भी थे। इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

प्रारंभिक जीवन की शुरुआत

कमाल अमरोही का जन्म उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुआ था और बाद में उन्होंने कमाल अमरोही ने नाम से काफी प्रसिद्ध हुए। इनके विषय में यह भी कहा जाता है कि वह पाकिस्तानी लेखकों जौन एलिया और रईस अमरोहवी के पहले चचेरे भाई थे। आपको बता दें कि कमाल अमरोही ने भारतीय फिल्म जगत में काफी नाम कमाया था। जानते हैं इनके फिल्मी करियर के बारे में। हिंदी फिल्मों में महल (1949), पाकीजा (1972) और रजिया सुल्तान (1983) जैसी कई लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं।

फिल्मी करियर की शुरुआत

कमाल अमरोही साल 1938 में अमरोहा से लाहौर पढ़ाई करने चले गए थे जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। जहां गायक केएल सहगल ने उन्हें खोजा और सोहराब मोदी की मिनर्वा मूवीटोन फिल्म कंपनी में काम करने के लिए मुंबई ले गए। आपको बता दें कि जहां उन्होंने जेलर जैसी फिल्मों में काम करना शुरू किया। पुकार , भरोसा, एआर करदार की फिल्म शाहजहां को साल 1949 में निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की।

कमालिस्तान स्टूडियों का रहस्य

एक निर्देशक के रूप में, उन्होंने एक ऐसी शैली विकसित की जो न्यूनतम प्रदर्शन के साथ एक शैलीगत दिशा को जोड़ती है। इसके साथ उन्होंने 1958 में अपने बैनर महल फिल्म्स के लिए कमाल स्टूडियो की शुरुआत की थी जिसका नाम कमालिस्तान रखा गया था। इस स्टूडियों में पाकीजा (1972), रजिया सुल्तान (1983),अमर अकबर एंथनी, कालिया जैसी तमाम कई फिल्मों की शूटिंग इस स्टूडियों में हुई थी। यह स्टूडियों मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में 15 एकड़ में फैला हुआ था। आपको बता दें कि यह कमालिस्तान स्टूडियों दूसरा ऐसा ऐतिहासिक स्टूडियों है जिसे अब बेच दिया गया है।

ये भी पढ़ें : शाहिद का नाम लेकर चिढ़ा रहे थे रणबीर, प्रियंका ने ऐसे कर दी बोलती बंद

मीना कुमारी से की शादी

अमरोही ने अपने जीवन में चार बार शादी की थी उनकी पहली पत्नी बिलकिस बानो थी। उनके निधन के बाद उन्होंने जमाल हसन की बेटी सईदा अल-ज़हरा महमूदी से शादी की। 9 अप्रैल 1982 को उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद तमाशा के फिल्मांकन के दौरान उनकी मुलाकात मीना कुमारी से हुई। अनुभवी अभिनेता अशोक कुमार ने उन्हें पेश किया। कमाल को मीना कुमारी से प्यार हो गया और 14 फरवरी 1952 को वेलेंटाइन डे पर एक बहुत ही निजी समारोह में शादी कर ली।

कमाल अमरोही का निधन

भारतीय निर्देशक, कवि और लेखक के रूप में विख्यात कमाल अमरोही की मृत्यु 11 फरवरी 1993 को मुंबई में हुई। आपको बता दें कि कमाल को मुंबई में एक भारतीय-ईरानी कब्रिस्तान रहमतबाद क़ब्रिस्तान में मीना कुमारी के बगल में दफनाया गया था। यह दुनिया से तो चले गए लेकिन अपनी शानदार फिल्मों के जरिए हम इन्हें हमेशा याद करते हैं।

ये भी पढ़ें : Bigg Boss 14: दर्दनाक हादसे में टैलेंट मैनेजर की मौत, शोक में डूबे सितारे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News