क्या Kachha Badam का भी होगा इनके जैसा हाल, गायब हो जाएंगे एकदम से

Internet Viral celebrity: रातों रात स्टार बनने वाले ये फेमस स्टार अपनी ही गलतियों की वजह से सुर्खियों से अब गायब हैं। लोगों ने बता दिया की वह जैसे स्टार बनाते हैं, वैसे ही जमीन पर भी उतारते हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-03-12 09:13 IST

कच्चा बादाम सिंगर भुबन बड्याकर (Social media)

इंटरनेट पर अपने 'कच्चा बादाम' गाने को लेकर रातों रात स्टार बने भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) की अब पहले जैसी प्रसिद्धि नहीं रही। यह सितारा जल्द ही इंटरनेट से गायब भी हो गया। अचानक मिली लोकप्रियता के बाद भुबन ने भी रानू मंडल जैसी गलती दोहराई।

भुबन ने कहा था कि 'वह अब सेलिब्रिटी बन गए हैं' उनके यह बोलते ही लोगों ने उन्हें आसमान से जमीन पर ला पटक दिया। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी ही गलती की वजह से मिली लोकप्रियता को खत्म कर दिया।


रानू मंडल भी हुईं गायब

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है रानू मंडल का। रानू मंडल का जीवन भी अब पहले जैसा नहीं रहा। एक समय में रानू मंडल अपनी आवाज के दम पर इंटरनेट पर छाईं रहती थी। वो जो भी गाती थीं वह सुर्खियों में छाया रहता था। हर तरफ उन्हीं की चर्चा थी, लेकिन अचानक मिली इतनी शौहरत को वह लंबे समय तक नहीं बचा पाईं।


दरअसल, स्टार बनने के बाद रानू के तेवर में काफी बदलाव आ गया था। उन्हें कई बार फैंस और मीडिया के साथ भी बदतमीजी करते देखा गया था। हिमेश के साथ भी रानू की लड़ाई भी सामने आई, जिसकी वजह से वो काफी ट्रॉल भी हुई थी। 


'बचपन का प्यार' गाने वाले सिंगर भी हुए सुर्खियों से बाहर

इसके बाद 'बचपन का प्यार' गाना भी खूब सुर्खियों में रहा, जो सहदेव कुमार ने गया था। इनके इस गाने पर खूब reels बनाए गए। बड़े-बड़े स्टार्स इस गाने पर अलग म्यूजिक टच देकर रील्स बनाने लगे। इस गाने को सुनकर रैपर बादशाह ने भी सहदेव को मुंबई अपने स्टूडियो बुलाकर गाना बना डाला, लेकिन अब वह भी अचानक गायब हो गए। जिस तरह उन्होंने लोकप्रियता हासिल की थी, उसी तरह वह इंटरनेट से गायब भी हो गए। बता दें कि सहदेव छत्‍तीसगढ़ के सुकमा के छोटे से गांव में उरमापाल में अपने परिवार के संग रहता है। सहदेव कक्षा सात में पढ़ता है।

Tags:    

Similar News