क्या मुस्लिम नहीं हैं खान सर की पत्नी? जानिए किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं खान सर
Khan Sir Wife A. S Khan: खान सर की पत्नी ने रिसेप्शन पार्टी में जिस तरह का आउटफिट पहना हुआ था, उसे देख बातें होने लगी कि खान सर की पत्नी मुस्लिम नहीं हैं।
Khan Sir Wife A. S Khan
Khan Sir Wife A. S Khan: जाने-माने शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने जब से शादी रचाई है, तब से पूरे सोशल मीडिया पर उनकी बहुत अधिक चर्चा हो रही है। सोमवार को खान सर ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें कई नामचिन्ह लोग शिरकत करते नजर आए। पूरे सोशल मीडिया पर खान सर के रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, साथ ही खान सर और उनकी पत्नी के बारे में तरह-तरह की बाते हो रहीं हैं, रिसेप्शन पार्टी में खान सर की पत्नी ने जिस तरह का आउटफिट पहना हुआ था, उसे देख लोगों के बीच यह भी बातें होने लगी कि खान सर की पत्नी मुस्लिम नहीं हैं।
मुस्लिम नहीं हैं खान सर की बीवी
अपनी रिसेप्शन पार्टी में खान सर सूट बूट पहने नजर आए, उनका अंदाज देखते बन रहा है, वहीं उनकी दुल्हनिया का लुक भी खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। बता दें कि खान सर की पत्नी का पूरा नाम सामने नहीं आया है, उनका नाम A.S. Khan बताया जा रहा है। खान सर की बीवी AS खान के लुक के बारे में बताए तो वे रेड कलर के लहंगे में नजर आ रहीं हैं, उन्होंने लंबा घूंघट किया हुआ है, इतना ही नहीं, उनके मांग में सिंदूर लगा भी दिखाई दे रहा है। मिसेज खान का ऐसा लुक देख सोशल मीडिया पर चर्चा होने लग गई है कि खान सर की बीवी मुस्लिम नहीं, बल्कि हिंदू हैं।
खान सर की बीवी A.S खान के मांग में सिंदूर देख एक यूजर ने कमेंट किया, "खान सर की बीवी ने सिंदूर लगाया है, क्या ये हिंदू है।" दूसरे ने लिखा, "खान सर ने क्या हिंदू लड़की से शादी की है।" तीसरे ने लिखा, "लगता है लड़की हिंदू है।" वहीं एक यूजर ने कहा कि, "खान सर आधे हिंदू और आधे मुस्लिम हैं।" वहीं कुछ यूजर्स तो यह भी कह रहें हैं कि बिहार में मुस्लिम भी सिंदूर लगाते हैं। खान सर की बीवी के मांग में सिंदूर देख हर कोई शॉक्ड है, इस वजह से तरह-तरह की बातें भी की जा रहीं हैं। फिलहाल सच क्या है, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
खान सर किस धर्म को मानते हैं, बहुत से लोगों को अभी तक यह भी नहीं पता। खान सर की बीवी को घूंघट में देख कुछ लोगों को पता चला कि खान सर मुस्लिम हैं, बीवी के लंबे घूंघट की वजह से खान सर को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि खान सर कभी भी अपने धर्म के बारे मे बात ही नहीं करते, उनका पूरा नाम फैजल खान है, वे हैं तो मुस्लिम, लेकिन जब भी उनसे ये सवाल किया जाता है कि वे किस धर्म को मानते हैं तब वे यही जवाब देते हैं कि मैं एक हिंदुस्तानी हूं, उनका यह भी कहना है कि वे धर्म और जाति से दूर रहते हैं, वे सिर्फ एक सच्चे हिंदुस्तानी हैं।