Seher Hone Ko Hai होगा ऑफ एयर? विवाद के बीच Parth Samthaan ने किया कंफर्म
Seher Hone Ko Hai Controversy: "सहर होने को है" सेट पर हुए विवाद के बाद क्या इस शो से ताला लगने वाला है, आइए जानते हैं।
Seher Hone Ko Hai Controversy (Photo- Social Media)
Seher Hone Ko Hai Controversy: कलर्स चैनल पर आ रहे शो "सहर होने को है" पिछले कुछ समय से चर्चाओं में बना हुआ है, क्योंकि शो के सेट पर हाल ही में दो लीड एक्टर्स के बीच अनबन हो गई, जी हां! हम बात कर रहें हैं पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी की, इन दोनों लीड एक्टर्स के बीच हाल ही में सेट पर अच्छी खासी झड़प हो गई, जिस वजह से शूटिंग भी रोक दी गई थी। जहां पार्थ ने सोशल मीडिया से अपना ब्रेक ऐलान कर दिया था, वहीं अभिनेत्री ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड मृदुल मीना इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर तंज कस रहे थे, बढ़ते विवाद को देखते हुए दर्शकों को लगा कि अब ये शो बंद हो सकता है, लेकिन अब पार्थ समथान ने खुद खुलासा कर दिया कि शो ऑफ एयर होगा या नहीं।
सहर होने को है पर लगेगा ताला
जब से पार्थ समथान (Parth Samthaan) और ऋषिता कोठारी के बीच अनबन की खबरें आईं, उसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाएं होने लगीं कि क्या ये शो ऑफ एयर हो जाएगा, क्योंकि दोनों लीड एक्टर्स के बीच विवाद काफी बढ़ गया था, अब तो दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है, ऐसे में भला दोनों साथ में कैसे काम करेंगे, इसी तरह की तमाम बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं थीं, तभी पार्थ समथान ने खुद सबके सवालों का जवाब दे दिया।
पार्थ समथान जिन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था, वे वापसी कर चुके हैं और उन्होंने अपना पहला पोस्ट इसी विवाद पर साझा किया है। पार्थ समथान ने सहर होने को है सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की और इसके साथ कैप्शन में लिखा, "मौजूदा हालात के बीच, हालांकि मैं इतने समय तक चुप रहा, मुझे इतना पता है कि ईश्वर ही रक्षा करता है और सहारा देता है जिसकी नियत साफ़ है , मैं शांति और प्रेम चुनता हूं.... मेरे मन को शांति मिले और आप लोगों का प्यार (जो मुझे हमेशा आप लोगों से मिला है) सचमुच धन्य और अंत में, शो अभी बंद नहीं होने वाला है... बल्कि, अभी तो और भी बहुत कुछ आना बाकी है .... तो चिल मार बीड़ू ।" पार्थ समथान ने सभी अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है, शो अभी ऑफ एयर नहीं होने वाला है, बल्कि उन्होंने जो हिंट दिया है उसके मुताबिक कहानी में एक मेजर ट्विस्ट दस्तक देने वाला है।