Jyoti Singh ने बताया Pawan Singh से 10 करोड़ रूपए मांगने के पीछे की सच्चाई क्या थी, देखें वीडियो

Jyoti Singh Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि 10 करोड़ रूपए मांगने के पीछे की सच्चाई क्या थी, देखें वीडियो

Update:2026-05-06 14:58 IST

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Said About 10 Crores Rupees Alimony (Image Credit- Social Media)

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। बता दे कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह के देहांत के बाद उन्होंने दूसरी शादी ज्योति सिंह के साथ कर ली। दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। ज्योति सिंह (Jyoti Singh) कई बार कहते हुए नजर आई है कि यदि पवन सिहं उनको अपने साथ नहीं रख सकते हैं। तो तलाक ही दे दे। लेकिन कुछ समय से Jyoti Singh अपनी बात से पलट गई है। और वह कहने लगी कि उनको पवन सिंह के साथ रहना है। लेकिन पवन सिंह ने Jyoti Singh के साथ रहने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही पवन सिंह की तरफ से ये अफवाह उड़ाई गई कि Jyoti Singh ने 10 करोड़ रूपए की एलिमनी की माँग की है। लेकिन अब जाकर Jyoti Singh ने इस पूरे मामले पर बात की है। 

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बताया 10 करोड़ रूपए एलिमनी की सच्चाई (Pawan Singh Wife Jyoti Singh Video About 10 Crores Alimony)-

पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी Jyoti Singh दोनों का रिश्ता इस समय कोर्ट की तारीखों पर चल रहा है। कभी पवन सिंह कोर्ट नहीं आते तो कभी ज्योति सिंह कोर्ट नहीं आती हैं। जिसकी वजह से दोनों का अभी तक तलाक नहीं हो पाया है। कल भी कोर्ट में पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक की सुनवाई थी। इस दौरान ना पवन सिंह कोर्ट पहुँचे और नाहि ज्योति सिंह कोर्ट पहुँची। जिसकी वजह  से तलाक की तारीख को एक बार और आगे बढ़ा दिया गया है। 

इन सबके बीच Jyoti Singh का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें ज्योति सिंह 10 करोड़ रूपए एलुमनी को लेकर सवाल पूछा जा रहा है। जिसपर ज्योति सिंह ने बताया कि उन्होंने पवन सिंह से 10 करोड़ रूपए नहीं बल्कि 3 करोड़ रूपए एलुमनी मांगी थी। इसके साथ ही ज्योति सिंह ने कहा कि 3 करोड़ रूपए एलिमनी मांगी तब कोर्ट में 7 साल से केस चल रहा है। और अभी तक तलाक नहीं हुआ। 10 करोड़ रूपए मांगती तो 70 साल हो जाते, तब ना उनकी उम्र दूसरी शादी की रहती ना मेरी, जैसा की आप इस वीडियों में देख सकते हैं। 

ज्योति सिंह का एक और वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि कल वो कोर्ट इसलिए नहीं गई थी। क्योंकि कल कोर्ट में गवाहों की सुनवाई थी। ज्योति सिंह और पवन सिंह के तलाक का मामला पिछले 7 सालों से कोर्ट में चल रहा है। लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं आया है। पवन सिंह के अक्सर तीसरी शादी की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन पवन सिंह ने अपने इंटरव्यू में इन खबरों को फेक बताया है। उनका नाम कई सारी एक्टर्स के साथ भी जुड़ चुका है। लेकिन पवन सिंह बहुत कम ही अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हैं। तो वहीं उनकी ज्योति सिंह खुलकर अपने और पवन सिंह के रिश्ते पर बात करती हैं। और अपना पक्ष रखती हुई नजर आती हैं। 


Tags:    

Similar News