EXCLUSIVE: ‘क्योंकि सास…2’ में परी का खौफनाक कदम, रणविजय की हत्या से बदलेगा पूरा खेल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक बड़ा ट्विस्ट दस्तक देने वाला है, जिससे तुलसी के घर से बड़ा तूफान आएगा।

Update:2026-05-06 18:06 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 (Photo- Social Media)

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल जब से शुरू हुआ है, तभी से नंबर वन पर बना हुआ है, अपने नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स के जरिए यह शो दर्शकों को खुद से बांधे हुए है। इन सबके बीच अब कहानी में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, क्योंकि तुलसी की बेटी परी एक ऐसा कदम उठाएगी, जिससे पूरे वीरानी परिवार पर संकट के बदल मंडराएंगे, शो से जुड़ी जो ताजा अपडेट सामने आई है, उसके मुताबिक परी अपने EX पति रणविजय की हत्या करेगी।

रणविजय की हत्या करेगी परी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल में इतिहास एक बार फिर दोहराया जाएगा, जी हां! जहां सालों पहले तुलसी ने अपने बेटे अंश की गोली मारकर हत्या की थी, वहीं अब परी भी अपनी मां के कदम पर चलेगी, परी अपने Ex पति रणविजय का मर्डर करेगी, हालांकि परी ऐसा क्यों करेगी, उसका खुलासा अपकमिंग एपिसोड में होगा। परी के इस खूनी कदम से, शांतिनिकेतन पूरी तरह हिल जाएगा। परी रणविजय की मौत के केस में बुरी तरह फंस जाएगी, देखना होगा कि तुलसी अपनी बेटी को कैसे बचाएगी।


तुलसी-मिहिर की हो रही शादी

फिलहाल, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल में चल रहे लेटेस्ट ट्रैक के बारे में बताएं तो तुलसी और मिहिर की शादी का ट्रैक चल रहा है, 6 साल तक अलग रहने के बाद, अब तुलसी और मिहिर फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं, वीरानी परिवार में एक बार फिर शादी का जश्न शुरू हो चुका है, जिसकी वजह से परिवार बेहद खुश है, सभी खुशी-खुशी शादी की तैयारियों में जुट हुए हैं, लेकिन असली ट्विस्ट तो तब आएगा, जब अंश के बेटे रेयांश को अपने पिता के बारे में पता चलेगा, रेयांश को करण पर शक होने लगा है और अब बहुत ही जल्द उसके सामने अंश का सच आएगा, जिसके बाद वो करण से सवाल भी करेगा, अब देखना होगा कि करण जवाब में क्या कहेगा और जब रेयांश को पता चलेगा कि अंश उसके पिता है और उसकी हत्या तुलसी ने की है तो वो क्या कदम उठाएगा। फिलहाल, शो के अपकमिंग एपिसोड में काफी कुछ उथल पुथल देखने को मिलेगी।

Tags:    

Similar News