Aakhri Sawal पर अटका सेंसर का पेंच, रिलीज डेट में होगा बदलाव
Sanjay Dutt Film Aakhri Sawal : संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल की रिलीज डेट पोस्टपोन होती नजर आ रही है, क्योंकि अब तक इस फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है।
Sanjay Dutt Aakhri Sawal Movie (Photo- Social Media)
Sanjay Dutt Aakhri Sawal Movie: अभिनेता संजय दत्त बैक टू बैक फिल्मों में नजर आ रहें हैं, जहां मार्च महीने में उनकी फिल्म धुरंधर 2 रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया, वहीं 1 मई को उनकी फिल्म राजा शिवाजी रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इन सबके बीच संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल 8 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार थी, लेकिन अब लगता है कि इस फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी जाएगी, क्योंकि अब तक सेंसर बोर्ड द्वारा इस फिल्म को हरी झंडी नहीं मिली है, जिस वजह से ये फिल्म 8 मई को नहीं रिलीज हो पाएगी।
आखिरी सवाल को लेकर चौंकाने वाला अपडेट
उम्मीद कम ही है कि संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो पाएगी, क्योंकि अब तक फिल्म का ट्रेलर ही रिलीज नहीं किया गया है, और इसकी वजह सेंसर बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेशन नहीं मिल पाना है, दरअसल अब तक फिल्म के ट्रेलर और फिल्म दोनों को ही सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है, क्योंकि फिल्म की कहानी और प्लॉट को देखते हुए सेंसर बोर्ड काफी सावधानी बरत रहा है। फिलहाल, अब देखना होगा कि सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को मंजूरी कब तक मिलती है। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज डेट अब आगे खिसका दी जाएगी, और जो नई डेट सामने आ रही है, उसके मुताबिक फिल्म 15 मई को रिलीज की जाएगी, उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही नई रिलीज डेट का ऐलान करेंगे।
आखिरी सवाल फिल्म स्टार कास्ट
संजय दत्त की आखिरी सवाल एक थ्रिलर फिल्म है, जो आरएसएस (RSS) के 100 वर्षों के इतिहास, बाबरी विध्वंस और महात्मा गांधी की हत्या जैसे ऐतिहासिक मुद्दों को उठाती है। इस फिल्म में बेहतरीन एक्टर्स नजर आने वाले हैं, जैसे - अमित साध, त्रिधा चौधरी, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्र और नमाशी चक्रवर्ती। वहीं इस फिल्म को अभिजीत मोहन वारंग (Abhijeet Mohan Warang) ने निर्देशित किया है, जो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। आखिरी सवाल फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। निखिल नंदा द्वारा प्रोड्यूस की जा रही ये फिल्म कब बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी, ये देखना होगा।