Khatron Ke Khiladi 15 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट हैं Ruhaanika Dhawan, उम्र सिर्फ 18, हौसले आसमान छूते
Khatron Ke Khiladi 15 Ruhaanika Dhawan: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट रुहानिका धवन (Ruhanika Dhawan) होने वालीं हैं।
Khatron Ke Khiladi 15 Ruhanika Dhawan
Khatron Ke Khiladi 15 Ruhaanika Dhawan: रोहित शेट्टी का मोस्ट पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 जल्द ही शुरू होने जा रहा है, अब तो कंटेस्टेंट्स के नाम भी ऑफिशियल तौर पर रिवील कर दिए गए हैं। सभी कंटेस्टेंट्स बस कुछ ही दिनों में शूटिंग के लिए विदेश रवाना होंगे। इस बार खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग कहां होंगी, ऑफशियल तौर पर जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि केप टाउन में ही शूटिंग की जाएगी। बता दें कि, खतरों के खिलाड़ी 15 में एक 18 वर्षीय चाइल्ड आर्टिस्ट भी नजर आएंगी, जिनका नाम रुहानिका धवन (Ruhaanika Dhawan) है, आइए उनके बारे में जानते हैं।
रुहानिका धवन होंगी KKK 15 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट
रुहानिका धवन मनोरंजन जगत में कई सालों से एक्टिव हैं, उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की रूप में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी, कुछ फेमस टीवी शो में काम करने के साथ ही वे कुछ फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकीं हैं। रुहानिका धवन ने हाल ही में 12 पास किया है और अब वे महज 18 साल की उम्र में खतरों से खेलने के लिए तैयार हैं, जी हां! रुहानिका धवन का नाम कंफर्म हो गया है।
15 वर्ष की आयु में खरीदा खुद का घर
रुहानिका धवन (Ruhaanika Dhawan) का जन्म 25 सितंबर 2007 को हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 5 वर्ष की आयु में की, साल 2012 में ज़ी टीवी के शो ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’ (Mrs. Kaushik Ki Paanch Bahuein) से एक्टिंग डेब्यू किया, इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया, लेकिन जब रुहानिका धवन ने "ये हैं मोहब्बते" सीरियल में रूही का किरदार निभाया तो वे घर घर में मशहूर हो गईं, अपनी मासूमियत से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। रुहानिका भले ही अभी सिर्फ 18 साल की हैं, लेकिन इस उम्र में उन्होंने बहुत कुछ हासिल कर लिया है, जब वे 15 साल की थीं, तभी उन्होंने खुद का अपना एक घर खरीद लिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी थी। रुहानिका का यह घर मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित है। रुहानिका धवन ने पिछले कुछ समय से एक्टिंग से ब्रेक लिया था, क्योंकि उन्हें अपनी पढ़ाई पर फोकस करना था, लेकिन अब वे खतरों के खिलाड़ी 15 से अपनी वापसी कर रहीं हैं।
खतरों के खिलाड़ी 15 कंटेस्टेंट्स लिस्ट
खतरों के खिलाड़ी 15 का कॉन्सेप्ट इस बार बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस बार शो को नए खिलाड़ियों के साथ ही पुराने खिलाड़ी भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस बार न्यू कंटेस्टेंट्स वर्सेज ओल्ड कंटेस्टेंट्स होगा। खतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना, रूबीना दिलैक, ओरहान अवत्रामणि (ओरी), फरहाना भट्ट, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, हर्ष गुजराल, अविका गौर, अविनाश मिश्रा, शगुन शर्मा, जैस्मीन भसीन, भारती सिंह जैसे बेहतरीन खिलाड़ी नजर आएंगे।