सवाल पड़ा भारी! Kangana Ranaut का नाम सुनते ही चिराग पासवान का यू-टर्न, वीडियो इंटरनेट पर छाया
Chirag Paswan On Kangana Ranaut: चिराग पासवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कंगना रनौत का नाम सुनते ही मुंह फेर भागते दिख रहें हैं।
Chirag Paswan On Kangana Ranaut
Chirag Paswan On Kangana Ranaut: बीजेपी सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के रिश्ते को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, राजनीति गलियारों में इनके डेटिंग की भी चर्चाएं हैं, लेकिन कंगना रनौत और चिराग पासवान दोनों ही साफ तौर पर कह चुके हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं, अभी हाल ही के एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने फिर चिराग पासवान के बारे में बात करते हुए कहा कि हम अच्छे दोस्त हैं, कंगना रनौत के इस बयान के चिराग पासवान का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कंगना रनौत का नाम सुनते ही भागते दिखे, जिसकी वजह से उनका ये वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।
कंगना रनौत का नाम सुन भागे चिराग पासवान
चिराग पासवान और कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में रहते हैं । सोशल मीडिया पर चिराग पासवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कंगना रनौत से जुड़ा सवाल सुनते ही भाग खड़े होते हैं । वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिपोर्टर चिराग पासवान से एक सवाल पूछता है - कंगना रनौत ने हाल ही में कहा कि यदि चिराग पासवान संग मेरा संबंध... रिपोर्टर ने इतना ही बोला था कि चिराग वहां से मुंह फेर चल दिए, पहले वे सवाल बड़े ही ध्यान से सुन रहे थे, लेकिन जब उन्हें समझ आया कि सवाल किस बारे में है, वे तुरंत ही वहां से बिना पूरा सवाल सुने ही चले गए।
चिराग पासवान का ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहें हैं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "हमला अचानक किया रिपोर्टर ने।" दूसरे ने लिखा, "लगता है चिराग पासवान शरमा गए।" इसी तरह यूजर्स कमेंट बॉक्स में खूब मजे लेते दिख रहें हैं।
वहीं, आपको बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि मैं चिराग पासवान को पिछले दस सालों से जानती हूं, हम अच्छे दोस्त हैं, अगर हमारा और चिराग पासवान का कुछ चल रहा होता तो आज हमारे बच्चे होते। जानकारी हो कि, कंगना रनौत और चिराग पासवान ने साल 2011 में आई फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था, हालांकि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, लेकिन इनकी जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और आज भी दर्शक इनकी जोड़ी को पसंद करते हैं, दोनों के साथ के वीडियोज और तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।