किस दर्द ने तोड़ दिया Thalapathy Vijay को? जीत की जश्न के बीच फूट-फूटकर रोए, देखें वीडियो

Thalapathy Vijay At R B Choudary Funeral: थलापति विजय फिल्ममेकर आर.बी. चौधरी को अंतिम विदाई देने पहुंचे, जहां वे फफक-फफक कर रो पड़े।

Update:2026-05-06 22:11 IST

Thalapathy Vijay At R B Choudary Funeral: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों जश्न में डूबे हुए हैं, उनके फैंस, परिवार वाले, करीबी सभी लोग उनकी चुनावी जीत की खुशियां मना रहें हैं। दरअसल विजय ने 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 जीत लिया है, जिस वजह से विजय के चाहने वाले खुशी से झूम उठे हैं, लेकिन इसी बीच विजय का एक हाल ही का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे फूट-फूटकर रोते दिख रहें हैं, जीत के जश्न के बीच विजय का ऐसा वीडियो देख हर कोई हैरान रह गया है, कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से विजय रो रहें हैं।

रोते बिलखते दिखे विजय

थलापति विजय हाल ही में फिल्ममेकर आर.बी. चौधरी (R.B. Choudary) को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे, जहां वे आर.बी. चौधरी को एक आखिरी बार देख अपने आंसू कंट्रोल नहीं कर पाए और भरी सभा में ही फफक फफक कर रोने लगे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि विजय बेहद ही दुखी मन से माला लेकर आर.बी. चौधरी (R.B. Choudary) के पार्थिव शरीर पर चढ़ाते हैं और फिर सिर झुकाकर रोने लग जाते हैं। वीडियो में विजय आर.बी. चौधरी के बेटे को गले लगाकर भी रो रहें हैं, वीडियो देख फैंस की आंखे नम हो गईं हैं।

Full View

आर.बी. चौधरी को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे विजय का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी ये नजारा देख इमोशनल हो गए हैं।

सड़क दुर्घटना में हुई आर.बी. चौधरी की मृत्य

साउथ इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर आर.बी. चौधरी की मृत्य रोड एक्सीडेंट में हुई। वे जोधपुर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। आर.बी. चौधरी के निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है, बता दें कि आर.बी. चौधरी साउथ इंडस्ट्री तमिल, तेलुगु और मलयालम के एक प्रसिद्ध और दिग्गज फिल्म निर्माता थे, उन्होंने 'सुपर गुड फिल्म्स' (Super Good Films) की स्थापना की, जिसके बैनर तले उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।

Tags:    

Similar News