Jyoti Singh का अल्टीमेटम - ‘पवन सिंह को नहीं छोड़ूंगी’, बयान से मचा बवाल

Jyoti Singh-Pawan Singh: ज्योति सिंह एक बार फिर अपने बयानों की वजह से लाइमलाइट में आ गईं हैं, उन्होंने अपने पॉवर स्टार पति पवन सिंह को खुलेआम धमकी दी है।

Update:2026-05-06 23:02 IST

Jyoti Singh-Pawan Singh

Jyoti Singh-Pawan Singh: भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच कई सालों से अनबन चल रही है, दोनों शादी के महज दो-तीन साल बाद से ही एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे। वहीं 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक की अर्जी दी थी और इतने साल बाद भी दोनों के रिश्ते का हला भला नहीं हो पाया है। वहीं अब ज्योति सिंह ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में फिर पवन सिंह को धमकी देते हुए उन पर कई आरोप लगाए।

पवन सिंह को ज्योति सिंह ने दी धमकी

ज्योति सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने फिर पवन सिंह के खिलाफ कई बातें कहीं हैं, एक तरफ जहां वे पवन सिंह से एक मौका मांगते हुए फिरती हैं, वहीं दूसरी ओर इंटरव्यू कर पवन सिंह के खिलाफ बोलने में भी पीछे नहीं हटती। ज्योति सिंह के लेटेस्ट इंटरव्यू के कई वीडियोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहें हैं, जिसमें वे पवन सिंह को धमकी देते नजर आ रहीं हैं।

Full View

रिपोर्टर ज्योति सिंह से पूछता है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह का तलाक कब होगा, इसके जवाब में ज्योति सिंह कहती हैं, "शायद कभी नहीं। मैं क्यों चाहूंगी? जिस इंसान ने मेरा 8 साल बर्बाद कर दिया, मैं उसे इतनी आसानी से आजाद नहीं छोड़ना चाहूंगी, मेरी जिंदगी बर्बाद हुई, अब आप भी ऐसे बिताइए।"

पवन सिंह को कैसी लड़की पसंद

रिपोर्टर ने जब ज्योति सिंह से सवाल पूछा कि पवन सिंह को कैसी लड़की पसंद है, इसके जवाब में ज्योति सिंह ने कहा, "उनको ऐसी लड़की चाहिए, जो फोन ना चलाती हो, वो फोन जानती ही न हो कि फोन क्या है, बाहर निकले तो इतना लंबा घूंघट करके निकले। उसके पैर की अंगुली तक नहीं दिखनी चाहिए। आप कुछ भी बोले... मां बहन की गाली दे, लेकिन लड़की सिर नीचे कर सब सुनती रहे।" ज्योति सिंह ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्होंने शादी के समय अपने पेरेंट्स से बहुत विनती की थी कि उनकी शादी पवन सिंह से न करें, लेकिन उस समय परिवार वाले नहीं मानें और आज उन्हें इस बात का बहुत पछतावा होता है।

Tags:    

Similar News