Kangana Ranaut की Bharat Bhhagya Viddhaata: कब रिलीज होगी व क्या है फिल्म की कहानी

Kangana Ranaut Film Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, आइए जानते हैं।

Update:2026-05-06 17:04 IST

Bharat Bhhagya Viddhaata (Photo- Social Media)

Kangana Ranaut Film Bharat Bhhagya Viddhaata: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपना पॉलिटिकल करियर अच्छे से संभाल रही है, साथ ही साथ वे अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त चल रहीं हैं। बता दें कि कंगना रनौत इस समय अपनी फिल्म क्वीन 2 (Queen 2) की शूटिंग कर रहीं हैं और अब इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म "भारत भाग्य विधाता" की रिलीज डेट (Bharat Bhhagya Viddhaata Release Date) भी रिवील कर दी गई, कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता इसी साल जून महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, आइए जानते हैं कि फिल्म की कहानी क्या होगी।

कब रिलीज होगी भारत भाग्य विधाता फिल्म

मणिकर्णिका फिल्म्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर भारत भाग्य विधाता फिल्म का पोस्टर जारी किया और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया, पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "साधारण से लोगों की असाधारण कहानी, भारत के असली हीरो की अनसुनी कहानी... फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" यानी कि कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता अगले महीने की 12 तारीख को रिलीज की जाएगी।

Full View

भारत भाग्य विधाता फिल्म की कहानी

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) की कहानी 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमलों (26/11) के दौरान कामा और अल्ब्लेस अस्पताल में हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी अस्पताल के उन कर्मचारियों के बारे में जिन्होंने उस रात अपनी जान जोखिम में डालकर 400 से अधिक मरीजों की जान बचाई थी। इसमें नर्सों, वार्ड बॉय, सफाईकर्मियों, लिफ्ट ऑपरेटरों और सुरक्षा कर्मियों के साहस को दिखाया जाएगा। कंगना रनौत इस फिल्म में एक जांबाज नर्स की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

भारत भाग्य विधाता के निर्देशक कौन

कंगना रनौत (Kangana Ranaut Film) की फिल्म भारत भाग्य विधाता के लिए उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मनोज तपाड़िया ने किया है, उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और ईशा डे जैसे कलाकार हैं, इस फिल्म को पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स द्वारा मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। 12 जून से दर्शक इस फिल्म को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

Tags:    

Similar News