नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा साफ! Khesari Lal Yadav का Pawan Singh पर तगड़ा वार

Khesari Lal Yadav Vs Pawan Singh: खेसारी लाल यादव अपनी हरकतों से बाज नहीं आते, अब उन्होंने एक बार फिर बिना नाम लिए पवन सिंह पर वार किया है।

Update:2026-05-06 21:29 IST

Khesari Lal Yadav Vs Pawan Singh (Photo- Social Media)

Khesari Lal Yadav Vs Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जानी दुश्मन बन चुके हैं, वैसे इनकी बीच दुश्मनी कई सालों से थी, लेकिन फिर सब कुछ भूल दोनों ने सुलह कर ली थी, लेकिन 2025 में फिर दोनों के बीच 36 का आंकड़ा हो गया, अब दोनों के बीच जिस तरह की दुश्मनी है, उससे तो साफ है कि इस जन्म में इनके बीच दोस्ती नहीं हो सकती, क्योंकि पवन सिंह साफ कह चुके हैं कि वे इस जन्म में खेसारी लाल यादव से नहीं मिलना चाहते। हालांकि इसके बावजूद भी खेसारी लाल यादव और पवन सिंह एक-दूसरे पर हमला बोलते रहते हैं, अब खेसारी लाल यादव ने फिर नया पंगा ले लिया है।

खेसारी लाल यादव का पवन सिंह पर तगड़ा वार

खेसारी लाल यादव पावर स्टार पवन सिंह पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते, वे इशारों इशारों में कुछ ऐसा बयान दे ही देते हैं, जिससे फैंस समझ जाते हैं कि ये बयान यकीनन पवन सिंह के लिए होगा। वहीं अब फिर खेसारी लाल यादव ने नया पंगा ले लिया है, अभी हाल ही में उन्होंने बिना नाम लिए पवन सिंह पर तंज कसा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Full View

खेसारी लाल यादव का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वे कह रहें हैं, "भोजपुरी में सबसे पहले किसी को टच किया जाता है तो खेसारी लाल यादव को ही किया जाता है, उसके बाद मैं ना बोलता हूं तो... कहीं जाता है, अब ये बातें मैं यहां कहूं, ये शोभा नहीं देता है, अब किसी और के पास जा रहा है तो वो अपने भोजपुरी समाज का ही है, भोजपुरी समाज को एक जगह दी जा रही है, मैं करूं या कोई अन्य आर्टिस्ट करे, उस आर्टिस्ट का हमें धन्यवाद करना चाहिए, न कि उसकी निंदा करनी चाहिए।" खेसारी लाल यादव ने अपने बयान में साफ साफ कहा है कि यदि पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके पास हिंदी के प्रोजेक्ट का ऑफर सबसे पहले आता है, यदि वे ऑफर रिजेक्ट कर देते हैं, तब वो दूसरे एक्टर के पास जाते हैं। खेसारी ने पवन सिंह का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों इशारों में उन्होंने यही बताना चाहा है कि पवन सिंह से पहले लोग उनके पास जाते हैं और जब वे ऑफर रिजेक्ट कर देते हैं, तब पवन सिंह उसका हिस्सा बनते हैं।

खेसारी लाल यादव के इस बयान ने बवाल मचा दिया है, वहीं उनका ये बयान सुन पवन सिंह के फैंस हंस पड़े हैं और कमेंट बॉक्स में उनका खूब मजा ले रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये खेसरिया फिर चालू हो गया।" दूसरे ने लिखा, "यार ये कितना फेंकता है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "ये फिर पागल हो रहा है।"

Tags:    

Similar News