Janhvi Kapoor Crush: जान्हनी कपूर इस एक्टर पर छिड़कती हैं जान, कहा ये बस एकतरफा है अभी

Janhvi Kapoor Crush: जाह्नवी कपूर ने अपने दिल की बात शेयर करी करण जौहर के शो कॉफी विद करण में। आइये आपको बता देते हैं कौन हैं वो शख्स जिनके लिए जाह्नवी का दिल धड़कता है।

Update: 2022-07-02 15:47 GMT

Janhvi Kapoor Crush (Image Credit-Social Media)

Janhvi Kapoor Crush: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का नाम कई लोगों के साथ जुड़ता रहा है पहले उनका नाम उनके डेब्यू फिल्म के एक्टर ईशान खट्टर के साथ जुड़ा तो कभी सेलिब्रिटी फ्रेंड ओरहान अवात्रामणि के साथ उन्हें कई बार स्पॉट किया गया। लेकिन जाह्नवी ने अपने दिल की बात शेयर करी करण जौहर के शो कॉफी विद करण में। आइये आपको बता देते हैं कौन हैं वो शख्स जिनके लिए जाह्नवी का दिल धड़कता है।

दरअसल हॉट एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने क्रश के बारे में बात करते हुए करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण-6' में बात की थी। जिसके बाद हर तरफ जाह्नवी की ही बातें शुरू हो गयी थीं। अब जबकि करण जौहर अपने शो का 7वां सीज़न लेकर आ रहे हैं तो मेहमानों की इस लिस्ट में जाह्नवी कपूर का नाम भी शामिल है। वहीँ जाह्नवी जब इसके पहले शो पर आई थी तब उन्होंने अपने क्रश को लेकर कई खुलासे किये थे। और अब एक बार फिर इसकी चर्चा तेज़ हो गयी है। साथ ही जाह्नवी का एक वीडियो भी खूब देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि जाहन्वी कपूर ने बताया था कि साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) पर ज़बरदस्त क्रश है। साथ ही वो उनके साथ फिल्म भी करना चाहतीं हैं। दरअसल करण ने अपने शो के दौरान जाहन्वी से पुछा,' अगर उन्हें एक मेल ऐक्टर के साथ जागना हुआ तो वो कौन होगा? तो वो कौन सा एक्टर होगा इसपर जाहन्वी ने जवाब दिया कि, 'विजय देवरकोंडा। जाहन्वी ने आगे कहा कि,' मुझे लगता है कि वो काफी टैलेंटेड हैं और फिर मैं तुरंत अपने साथ एक फिल्म करूंगी।' इसके बाद जाहन्वी ने कहा था कि वो उनके क्रश हैं। उन्होंने ये भी कहा कि ये क्रश फिलहाल एकतरफ़ा ही है।

Full View

गौरतलब है कि जान्हवी कपूर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन-7'में सारा अली खान के साथ आएँगी इसके पहले वो अर्जुन कपूर के साथ शो पर आईं थी। जिसमे उन्होंमे खूब मस्ती की थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही माहौल क्रिएट होने वाला है। 

Tags:    

Similar News