Jasmine Sandlas Video: जैस्मीन सैंडलस की शर्मनाक हरकत, लाइव शो में कर दिया कांड, भड़के फैंस

Jasmine Sandlas Video: गायिका जैस्मीन सैंडलस अपनी एक शर्मनाक हरकत की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो रहीं हैं, उन्होंने पब्लिक के सामने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे बवाल मच गया।

Update:2026-04-22 16:24 IST

Jasmine Sandlas Video (Photo- Social Media)

Jasmine Sandlas Video: जानी मानी गायिका जैस्मीन सैंडलस इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं, दरअसल उनके गाने की वजह से उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। जैस्मीन सैंडलस ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 दोनों ही फिल्मों में गाना गाया है, जो सुपरहिट रहा, जिस वजह से जैस्मीन सैंडलस को दर्शकों का बेहद प्यार मिला, लेकिन अब उन्होंने लाइव इवेंट के दौरान एक ऐसा कांड कर दिया, जिसकी वजह से पब्लिक उन पर भड़क गई और अब सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

जैस्मीन सैंडलस की शर्मनाक हरकत

गायिका जैस्मीन सैंडलस का हाल ही में अहमदाबाद में एक लाइव कॉन्सर्ट हुआ, जहां हजारों की संख्या में फैंस वहां मौजूद थे, लेकिन इसी दौरान स्टेज पर जैस्मीन ने जो हरकत की, उसे देख फैंस दंग रह गए। दरअसल, लाइव इवेंट के दौरान ही जैस्मीन सैंडलस स्टेज पर खुद के ऊपर बोतल से पानी डालती नज़र आईं, उन्होंने परफॉर्मेंस के बीच में ही अपने ऊपर सिर से पानी डाला, उनका ये अंदाज वहां मौजूद फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया और अब जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि यूजर्स भी जैस्मीन की इस हरकत को शर्मनाक कहते हुए ट्रोल कर रहें हैं।

Full View

जैस्मीन सैंडलस का ये वीडियो पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया है और यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहें हैं, सिर्फ इतना ही नहीं, फैंस उनसे इस वजह से भी नाराज हैं, क्योंकि जैस्मीन लाइव इवेंट के दौरान खुद गाना नहीं गा रहीं है, बल्कि वे लिप-सिंक कर रही थी, जिस वजह से फैंस उन पर भड़क गए हैं, क्योंकि उन्होंने जैस्मीन की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए पैसा दिया था, और वहां पहुंचकर उन्हें लिप-सिंक ही मिला।

जैस्मीन सैंडलस को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, "लगता है पागल हो गई है।" दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "पैसा बर्बाद हो गया, लिप-सिंक देख के।" तीसरे ने लिखा, "इसे अलग लेवल का दौरा पड़ता है।" चौथे ने कहा, "इसको गाने बुलाया था या एक्टिंग करने।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "दो गाने हिट क्या हुए, इनकी ओवर एक्टिंग और ज्यादा हो गई।"

Tags:    

Similar News